Site icon News1India

सियासी संकट: पड़ोसी देशों में राजनीति में उथल-पुथल को देख पीएम मोदी की हाईलेवल बैठक

नई दिल्ली। पड़ोसी देशों श्रीलंका व पाकिस्तान में तेजी से घटे घटनाक्रम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नजरें लगाए हुए हैं। दोनों देशों में हुए राजनीतिक उथल-पुथल और मौजूदा हालातों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्रालय की अहम बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक कर दोनों देशों के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

Exit mobile version