Site icon News1India

साइप्रस में बोले P M मोदी विश्व का 50% डिजिटल payment भारत से, कैसे बढ़ रहा इंडिया का विश्व में आर्थिक जलवा

PM Modi Cyprus visit 2025

PM Modi Visits Cyprus : प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस पहुंचे, राष्ट्रपति ने किया आत्मीय स्वागत,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जून 2025 को दो दिन की यात्रा पर साइप्रस पहुंचे। वहां एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए खुद साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस आत्मीय स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा,

“यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि राष्ट्रपति स्वयं एयरपोर्ट पर आए। मैं उनका दिल से धन्यवाद करता हूं।”

भारतीय प्रवासियों ने लगाया ‘भारत माता की जय’ का नारा

होटल पहुंचने पर भारतीय प्रवासियों ने ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा

“आप सबके प्यार और अपनापन के लिए धन्यवाद। भारत, साइप्रस के साथ रिश्तों को और मज़बूत करने के लिए लगातार काम करता रहेगा।”

साइप्रस का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी बीते 20 वर्षों में साइप्रस का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को मज़बूती देना है।

भारत-साइप्रस व्यापार बैठक में बोले पीएम मोदी

द्विपक्षीय वार्ता से पहले पीएम मोदी ने भारत-साइप्रस व्यापार राउंड टेबल को संबोधित किया। उन्होंने कहा,

“भारत और साइप्रस के संबंध ऐतिहासिक हैं और आने वाले समय में व्यापार व तकनीक के क्षेत्र में यह और गहरे होंगे।”

भारत बना डिजिटल शक्ति

पीएम मोदी ने आगे कहा कि“आज दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का 50% हिस्सा अकेले भारत में होता है। इससे पता चलता है कि भारत ने तकनीक को आम जनता तक पहुंचाने में कितनी तरक्की की है।”

भारत के स्टार्टअप्स बेचते हैं समाधान

प्रधानमंत्री ने बताया“भारत में आज स्थिर और साफ नीतियां हैं, जो निवेशकों को लुभा रही हैं। भारत के स्टार्टअप्स सिर्फ सपने नहीं, समाधान बेचते हैं। हर साल 100 अरब डॉलर से ज़्यादा का निवेश हो रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत इनोवेशन और उद्यमिता के क्षेत्र में वैश्विक मंच पर तेजी से उभर रहा है।

चार देशों की यात्रा पर निकले पीएम

पीएम मोदी चार दिन की विदेश यात्रा पर निकले हैं, जिसमें पहला पड़ाव साइप्रस है। इसके बाद वे

16 जून को कनाडा जाएंगे जहां G7 समिट में हिस्सा लेंगे,

और फिर 18 जून को क्रोएशिया की यात्रा करेंगे।

19 जून को वे भारत लौट आएंगे।

Exit mobile version