Monday, January 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

कौन है वो लड़की, जिस पर पड़ी पीएम नरेंद्र मोदी की नजर, संबोधन के वक्त एसपीजी को दिया ये ऑर्डर

PM Narendra Modi's public meeting in RK Puram Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली चुनाव को लेकर आरके पुरम की एक जनसभा, आम आदमी पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप, बीजेपी की सरकार बनने का किया ऐलान।

Vinod by Vinod
February 2, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

PM Narendra Modi’s public meeting in RK Puram Delhi नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार अब अपने अंतिम चरण पर प्रवेश कर चुका है। वोटिंग से ठीक तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरके पुरम में एक जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने आम आदमी को घेरा तो कांग्रेस पर भी सवाल खड़े किए। बीजेपी की सरकार बनने की भविष्यवाणी की तो अरविंद केजरीवाल की विदाई की गारंटी पर मुहर लगाई। संबोधन के वक्त उनकी नजर सभा में आई एक लड़की पर पड़ी। इस दौरान पीएम मोदी ने एसपीजी को आदेश दिया। उन्होंने कहा, एसपीजी के लोग उस बेटी से तस्वीर ले लीजिए। बेटी आप अपना नाम व पता उस पर लिख दें। मैं आपको पत्र लिखूंगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेटी आपको धन्यवाद। आपने मेरी स्वर्गवासी मां की तस्वीर भी बनाई।

अपना नाम और पता जरूर लिख दे

पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को आरके पुरम में बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा के लिए पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने ऐलान किया कि दिल्ली वाले आप-दा वालों को सत्ता से बेदखल करने के साथ ही बीजेपी की सरकार बनाने जा रहे हैं। दिल्ली में अब डबज इंजन की सरकार बनेगी और डबल स्पीड से विकास कार्य होंगे। संबोधन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की नजर एक लड़की पर पड़ी। पीएम मोदी ने संबोधन को रोकते हुए कहा कि, एसपीजी वाले देखे उस लड़की के पास तस्वीर है। उसे आप ले लें। प्रधानमंत्री ने बच्ची को संबोधित करते हुए कहा कि वो उस चित्र पर अपना नाम और पता जरूर लिख दे। पीएम मोदी ने बच्ची से वादा किया कि वो उसको जरूर पत्र लिखेंगे। इसके बाद एसपीजी ने इस बच्ची से चित्र ले लिया।

RELATED POSTS

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , पीएम मोदी करेंगे अनावरण

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , PM मोदी करेंगे अनावरण

November 28, 2025
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

November 27, 2025

APP सरकार पर जमकर निशाना साधा

दरअसल, बच्ची जनसभा में पीएम मोदी की तस्वीर लेकर आई थी। जिस पर अचानक प्रधानमंत्री की नजर पड़ी। इस दौरान उन्होंने अचानक अपने भाषण को बीच में रोककर एसपीजी से कहा कि वो बच्ची से तस्वीर ले लें। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली का आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली की आपदा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। दिल्ली के हर परिवार से मेरी प्रार्थना है कि राज्य में हमें आप सबकी सेवा का मौका जरूर दें। मैं गारंटी देता हूं कि आपकी हर मुसीबत हर परेशानी को दूर करने के लिए खप जाऊंगा।

एक भारत श्रेष्ठ भारत का बेहतरीन उदाहरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज बसंत पंचमी का पावन अवसर है। आप सभी को बसंत पंचमी का बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि मां सरस्वती का आशीर्वाद दिल्लीवासियों पर, देशवासियों पर बना रहे। हमारा आर के पुरम एक भारत श्रेष्ठ भारत का बेहतरीन उदाहरण है। यहां देश के अलग-अलग राज्यों के हजारों लोग एक साथ रहते हैं। उसमें से बहुत से मेरे साथी सरकार में सेवा दे रहे हैं। मोदी जैसे काम करने वाले प्रधानमंत्री को ताकत देने का काम करते हैं।

पहले ही, झाड़ू के तिनके बिखर रहे

पीएम मोदी ने कहा कि हम देख रहे हैं कि वोटिंग से पहले ही, झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं’३’आप-दा’ के नेता इसे छोड़ रहे हैं, वे जानते हैं कि लोग ‘आप-दा’ से नाराज हैं, वे (लोग) इस पार्टी से नफरत करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कल बजट आने के बाद से पूरा मिडिल क्लास कह रहा है कि ये बजट, भारत के इतिहास में मिडिल क्लास के लिए सबसे फ्रेंडली बजट है। हमारी सरकार ने 12 लाख रुपए तक की आमदनी पर इनकम टैक्स पूरी तरह जीरो कर दिया है। इससे मध्यम वर्ग के लोगों के हजारों रुपए बचेंगे।

Tags: Delhi Assembly ElectionsPM Narendra ModiPM Narendra Modi's public meeting in RK Puramrally in Delhi
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , पीएम मोदी करेंगे अनावरण

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , PM मोदी करेंगे अनावरण

by Kanan Verma
November 28, 2025

PM नरेन्द्र मोदी जी 28 नवंबर 2025 यानी आज शुक्रवार को दक्षिण Goa जिले के श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

by Vinod
November 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों से...

PM मोदी आज करेंगे Skyroot के Infinity Campus का उद्घाटन, Vikram-I रॉकेट होगा लॉन्च

PM मोदी आज करेंगे Skyroot के Infinity Campus का उद्घाटन, Vikram-I रॉकेट होगा लॉन्च

by Kanan Verma
November 27, 2025

भारत सरकार के PM नरेंद्र मोदी जी आज यानी 27 नवंबर 2025 सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए Skyroot...

संविधान दिवस पर PM मोदी की अपील

संविधान दिवस पर PM मोदी बोले ,संविधान सिर्फ दस्तावेज़ नहीं, सपनों की शक्ति है

by Kanan Verma
November 26, 2025

National Constitution Day : 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर PM नरेन्द्र मोदी जी ने बुधवार को...

अयोध्या में आज होगा भव्य ध्वजारोहण समारोह

राम मंदिर के शिखर पर आज लहराएगी धर्मध्वजा, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ध्वज आरोहण

by Kanan Verma
November 25, 2025

PM नरेंद्र मोदी जी आज (25 नवंबर, 2025) अयोध्या पहुंचकर राम जन्मभूमि मन्दिर के मुख्य शिखर पर सां फिरों का...

Next Post
Moradabad News

कलयुगी मां ने 70,000 में बेचा दुधमुंहा बालक, पुलिस भी रह गई हैरान, मां गिरफ्तार

Bihar development

Budget में 'B' का मतलब Bihar क्यों सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, मीम्स हुए वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist