Site icon News1India

Quad Summit : मनीला में मोदी-ट्रम्प की मुलाकात, समुद्री सुरक्षा से लेकर जरूरी खनिजों तक कौन से मुद्दों पर हुई चर्चा?

फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुलाकात हुई। भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के इस समूह की बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची भी शामिल हुई। चारों नेता क्षेत्र में शांति, स्थिरता और रणनीतिक सहयोग मजबूत करने पर विचार करा।

किन मुद्दों पर रहा फोकस

व्हाइट हाउस की असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी ओलिविया वेल्स के मुताबिक, बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सुरक्षा पर चर्चा होगी। इसके अलावा जरूरी खनिजों की आपूर्ति को सुरक्षित रखने का मुद्दा भी प्रमुख रहेगा। चारों देश व्यापारिक समुद्री रास्तों को खुला और सुरक्षित बनाए रखने पर विचार कर सकते हैं। ऊर्जा आपूर्ति में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए भी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

समुद्री हमलों पर होगी चर्चा

बैठक में व्यापारिक जहाजों पर होने वाले हमलों और समुद्री सुरक्षा से जुड़े खतरों का मुद्दा भी उठ सकता है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री मार्गों का अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति में बड़ा महत्व है। ऐसे में चारों देश इन रास्तों की सुरक्षा के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने के उपायों पर विचार कर सकते हैं।

ट्रम्प के दौरे का विरोध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फिलीपींस पहुंचने के साथ ही मनीला में उनके दौरे का विरोध भी देखने को मिला। कई प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर अमेरिकी नीतियों और ट्रम्प की यात्रा के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका की विदेश नीति को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

पिछली बैठक में भी उठा था मुद्दा

इससे पहले सितंबर 2024 में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता अमेरिका के डेलावेयर में मिले थे। उस बैठक की अध्यक्षता तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की थी। तब चारों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र और खुला बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई थी। समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता पर भी जोर दिया गया था। अब मनीला की बैठक में बदलते वैश्विक हालात के बीच इन मुद्दों पर आगे की रणनीति तय होने की उम्मीद है।

Exit mobile version