Friday, June 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

सबूतों के साथ बोले राहुल गांधी, ‘खुलआम हो रही गड़बड़ी, ‘महाराष्ट्र में चुनाव को ऐसे किया गया चोरी’

राहुल गांधी ने एक फिर चुनाव आयोग पर इलेक्शन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में धांधली की गई। राहुल गांधी ने मीडिया के सामने आकर कुछ साक्ष्य भी दिखाए।

by Vinod
August 7, 2025
in Breaking, Latest News, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर सनसनीखेज आरोप लगा गए हैं। उन्होंने वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन में गड़बड़ियों को लेकर आयोग पर सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महाराष्ट्र और कर्नाटक की मतदाता सूची दिखाते हुए इन दोनों राज्यों की वोटर लिस्ट में फर्जी वोटर्स का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव चोरी किया गया, जिससे हम महाराष्ट्र में चुनाव हार गए।

राहुल गांधी ने प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि संविधान की नींव वोट है। ऐसे में सोचना होगा कि क्या सही लोगों को वोट डालने दिया जा रहा है। क्या मतदाता सूची में फर्जी वोटर्स जोड़े गए। महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया। हम महाराष्ट्र में चुनाव हार गए। महाराष्ट्र में 40 लाख वोटर रहस्यमयी हैं। यहां पांच महीने में कई वोटर जोड़े गए। वोटर लिस्ट को लेकर चुनाव आयोग जवाब देना चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि क्या वोटर लिस्ट सही है या गलत।

RELATED NEWS

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

June 25, 2026
CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

June 22, 2026

राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ईसी इलेक्ट्रॉनिक डेटा क्यों नहीं देता। हमने आयोग से बार-बार डेटा मांगा लेकिन हमें नहीं दिया गया। यहां तक कि चुनाव आयोग ने हमें जवाब देने से भी इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि देश मे फर्जी वोटिंग हो रही है। हमें इस चोरी को पकड़ने में लंबा समय लगा। हमने अपने स्तर पर जांच की, जिसमें हमें छह महीने का समय लगा। राहुल गांधी ने कहा कि अगर चुनाव चोरी नहीं किया जाता तो आज देश के पीएम नरेंद्र मोदी नहीं होते। बीजेपी की सरकार नहीं बनती।

राहुल गांधी ने बताया कि हमने बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट की महादेवपुरा विधानसभा सीट पर वोटर्स लिस्ट की पड़ताल की। महादेवपुरा सीट पर हम 32707 वोटों से हार गए थे। अकेली इसी सीट पर बीजेपी एक लाख से ज्यादा के मार्जिन से जीती थी। इसे हमें शक हुआ कि दाल में कुछ काला है। बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा की महादेवपुरा विधानसभा सीट में 6.5 लाख वोटों में से एक लाख से अधिक वोटों की चोरी की गई। हमारी इंटर्नल पड़ताल में पता चला कि इनमें से एक लाख से अधिक वोटर्स डुप्लीकेट हैं या जिनके एड्रेस गलत हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि हमारी पड़ताल में वोटर्स लिस्ट में कई गड़बड़ियों का पता चला। इस वोटर लिस्ट में कई लोगों के पिता के नाम के आगे कुछ भी लिखा गया है। वोटर लिस्ट में 40 हजार मकानों के एड्रेस शून्य हैं। डुप्लीकेट वोटरों की संख्या बहुत ज्यादा है।11 हजार संदिग्ध ऐसे हैं, जिन्होंने तीन बार वोट डाला। ये लोग कहां से आ रहे हैं। एक ही पते पर 46 वोटर्स हैं। एक कमरे के घर में 80 मतदाता हैं। हमने एक दर्जनों घरों की खोज की। जहां एक ही घर पर वोटर्स के नाम सूची पर हैं, लेकिन असल में वह हमें वहां नहीं मिले।

राहुल गांधी ने बताया कि वोट चोरी पांच तरीकों से की जाती है। डुप्लीकेट वोटर्स 11,965 हैं। वोटर लिस्ट में ऐसे वोटर जिनका एड्रेस फर्जी हैं, उनकी संख्या 40 हजार के आसपास है। एक ही पते पर 10 हजार से ज्यादा वोटर्स रजिस्टर्ड हैं। 4132 वोटर्स ऐसे हैं वोटर लिस्ट में जिनकी फोटो इनवैलिड हैं। राहुल गांधी ने बताया कि डुप्लीकेट वोटर्स (11,965), फेक और इनवैलिड एड्रेस (40,009), एक ही पते पर बल्क वोटर्स (10,452), इनवैलिड फोटो (4132) और फॉर्म 6 का दुरुपयोग (30,000) का हुआ।

Tags: BJPelection commissionPM Narendra ModiRahul GandhiRahul Gandhi accuses Election Commission
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

by Sadaf Farooqui
June 25, 2026

PM Modi on Emergency Anniversary: आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा...

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

by Sadaf Farooqui
June 22, 2026

Vijay Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।...

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

by Kirtika Tyagi
May 27, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया चलाने की शक्ति को सही ठहराते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत...

Rahul Gandhi

सुलतानपुर कोर्ट का बड़ा फरमान: राहुल गांधी को कल होना होगा हाजिर, क्या जेल जाएंगे कांग्रेस नेता?

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Rahul Gandhi Sultanpur Court: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती...

Election Commission

Election Commission ने अखिलेश को सिखाया नैतिकता का पाठ: बोले- ‘भेड़िया आया’ चिल्लाना बंद करे सपा!

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Election Commission On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग और समाजवादी पार्टी (सपा) के...

Next Post
CM Yogi

संभल को हिंदू आस्था का प्रतीक बताकर गरजे योगी, बोले- पाप करने वालों को सजा मिलेगी; अखिलेश ने शराब और शिक्षा नीति पर बोला हमला

बंदूक लेकर निकला किलर और कुत्तों का कुछ ऐसे कर रहा एनकाउंटर, 48 घंटे में 25 डॉग्स के सीने में उतारी बुलेट

बंदूक लेकर निकला किलर और कुत्तों का कुछ ऐसे कर रहा एनकाउंटर, 48 घंटे में 25 डॉग्स के सीने में उतारी बुलेट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist