Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Republic Day 2022: मणिपुर की शॉल और उत्तराखंड की टोपी में नजर आए पीएम मोदी

abhishek tyagi by abhishek tyagi
January 26, 2022
in राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

India’s 73rd Republic Day: आज देशभर में 73वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लुक चर्चा का विषय बना हुआ है. हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री की वेशभूषा और उनका पहनावा कुछ संदेश देने की कोशिश कर रहा है।

इस बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर की शॉल और उत्तराखंड की टोपी पहन रखी है. प्रधानमंत्री की टोपी की विशेषता यह है कि यह टोपी उत्तराखंड राज्य की है और उसमें उत्तराखंड का ही राज्य पुष्प ब्रह्मकमल अंकित है. पीएम हर बार उत्तराखंड में अपने केदारनाथ दौरे के दौरान पूजा के समय इस फूल ब्रम्हकमल का इस्तेमाल करना कभी नहीं भूलते हैं।

RELATED POSTS

Delhi: जानिए- 26 जनवरी के दिन IGI पर कितने घंटे तक बंद रहेगी उड़ानें

January 24, 2022

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस पर जेल में बंद इतने कैदियों को रिहा करेगी योगी सरकार

January 23, 2022

वहीं इस उत्तराखंडी टोपी के अलावा पीएम मोदी मणिपुर राज्य का स्टोल भी पहने नजर आ रहे हैं जोकि वहां का पारंपिरक पहनावा है. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने हल्की भूरी सदरी, क्रीम कलर का कुर्ता और चूड़ीदार पैजामा पहन रखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निराला अंदाज और उनके कपड़े हमेशा से ही अलग छाप छोड़ते रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस और स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही उनकी  वेशभूषा में ‘साफा’ और ‘पगड़ी’ हमेशा से अपनी अलग पहचान बनाती रही है और अपना एक अलग संदेश भी देती रही है. 2015 से लेकर 2022 तक हर बार पीएम मोदी ने अपने साफा और पगड़ी का रंग बदला है और उसके जरिये बड़े संकेत देने की कोशिश की है।

72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधामंत्री ने जामनगर के शाही परिवार द्वारा उपहार में दी गई ‘हलारी गड़ी’ (शाही पगड़ी) को पहन रखा था. अपनी शाही विरासत और सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका के चलते जामनगर के शाही परिवार को विश्व स्तर पर विशेष सम्मान की नजरों से देखा जाता है।

Tags: ndia's 73rd Republic DayRepublic Day 2022Republic Day 2022 live newsRepublic Day 2022 newsRepublic Day 2022 समाचार
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

Delhi: जानिए- 26 जनवरी के दिन IGI पर कितने घंटे तक बंद रहेगी उड़ानें

by abhishek tyagi
January 24, 2022

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस (Republic Day) की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं. वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया...

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस पर जेल में बंद इतने कैदियों को रिहा करेगी योगी सरकार

by abhishek tyagi
January 23, 2022

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस पर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार अच्छे आचरण वाले उम्रदराज और गंभीर बीमारियों...

Republic Day 2022: रक्षा मंत्री राजनाथ बोले- नेतृत्व और संघर्ष के गुणों को विकसित करती है NCC

by abhishek tyagi
January 22, 2022

Republic Day 2022: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेटों...

Next Post

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख 86 हजार 665 लोगों की गई जान

Indian Railways: रेलवे ने स्थगित कीं NTPC और श्रेणी-1 की परीक्षाएं, जांच के लिए कमेटी गठित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version