Monday, January 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Republic Day 2026 Parade: भारतीय जल, थल वायुसेना के स्वदेशी हथियारों ने नए भारत की शक्ति और आत्मनिर्भरता का किया प्रदर्शन

77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ से भारत की सैन्य शक्ति का भव्य प्रदर्शन हुआ। राफेल, ब्रह्मोस, टैंक और हाइपरसोनिक मिसाइलों ने नए भारत की ताकत और आत्मनिर्भरता को दुनिया के सामने रखा।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
January 26, 2026
in राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Republic Day 2026 Parade: गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को पूरी दुनिया ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर नए भारत की ताकत देखी। 77वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय सेना और वायुसेना के शौर्य ने देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। राफेल और सुखोई लड़ाकू विमानों की गर्जना ने यह साफ कर दिया कि भारत अब सिर्फ रक्षा नहीं करता, बल्कि जरूरत पड़ने पर करारा जवाब देना भी जानता है।

इस बार परेड में ऑपरेशन सिंदूर की झलक भी देखने को मिली। भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने आसमान में ऑपरेशन सिंदूर का झंडा लेकर उड़ान भरी, जिसने दर्शकों में जोश भर दिया।

RELATED POSTS

No Content Available

परेड की थीम: वंदे मातरम्

इस साल मुख्य परेड की थीम “वंदे मातरम्” रखी गई थी। कर्तव्य पथ पर निकली झांकियां “स्वतंत्रता का मंत्र—वंदे मातरम्, समृद्धि का मंत्र—आत्मनिर्भर भारत” पर आधारित थीं। अलग-अलग राज्यों और संस्थानों ने अपनी संस्कृति, विकास और उपलब्धियों को झांकियों के जरिए पेश किया। इस दौरान वायुसेना के फाइटर जेट, ट्रांसपोर्ट विमान और हेलीकॉप्टरों ने शानदार फ्लाईपास्ट किया।

कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की सैन्य शक्ति

परेड के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल, राफेल, सुखोई, आकाश मिसाइल और आधुनिक काउंटर-ड्रोन गन्स का प्रदर्शन किया गया। इन हथियार प्रणालियों ने साफ संदेश दिया कि भारत की सुरक्षा अभेद्य है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रदर्शन पड़ोसी देशों के लिए एक स्पष्ट चेतावनी भी था कि भारत किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

HMRV का दमदार प्रदर्शन

भारतीय सेना ने हाई मोबिलिटी टोही वाहन (HMRV) को भी प्रदर्शित किया। यह भारत का पहला स्वदेशी बख्तरबंद लाइट स्पेशलिस्ट वाहन है, जिसे महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स ने विकसित किया है। यह वाहन बैटलफील्ड सर्विलांस रडार, उन्नत संचार प्रणाली और एंटी-ड्रोन गन से लैस है। कम ऊंचाई पर उड़ने वाले हेलीकॉप्टरों और ड्रोन का पता लगाने में यह बेहद सक्षम है।

टैंक और मिसाइल सिस्टम की ताकत

परेड में टी-90 भीष्म टैंक, अर्जुन एमके मुख्य युद्धक टैंक और नाग मिसाइल सिस्टम (TRACKED) MK-2 ने अपनी ताकत दिखाई। इसके अलावा विशेष बलों के वाहन, जैसे अजयकेतु ऑल-टेरेन व्हीकल और रग्ड टेरेन ट्रांसपोर्ट सिस्टम भी प्रदर्शित किए गए।

हाइपरसोनिक मिसाइल LR-ASHM की झलक

डीआरडीओ द्वारा विकसित की जा रही लंबी दूरी की एंटी-शिप मिसाइल LR-ASHM भी परेड का बड़ा आकर्षण रही। यह एक हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल है, जो 1500 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है। इसकी गति मैक 10 तक पहुंच सकती है, जिससे दुश्मन के रडार इसे पकड़ नहीं पाते। इस मिसाइल के साथ भारत हाइपरसोनिक तकनीक वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है।

Tags: Indian Armed ForcesMilitary Power Display
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
WhatsApp Privacy: कहां हुआ व्हाट्सऐप पर मुकदमा, प्राइवेसी को लेकर गंभीर सवाल, क्या निजी चैट उतनी सुरक्षित नहीं, जितने का दावा

WhatsApp Privacy: कहां हुआ व्हाट्सऐप पर मुकदमा, प्राइवेसी को लेकर गंभीर सवाल, क्या निजी चैट उतनी सुरक्षित नहीं, जितने का दावा

Azad samaj party Rally: “संवैधानिक अधिकार बचाओ–भाईचारा बनाओ” रैली से चंद्रशेखर ने किया कौन सा बड़ा राजनीतिक दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist