गणतंत्र दिवस पर कानों में पड़ेगी वीरता की गूंज, 942 जवानों को सम्मान दिए जाने का ऐलान

वीरता पुरस्कारों में अधिकांश सम्मान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात जवानों को दिए गए। इनमें सीआरपीएफ के 19 और उत्तर प्रदेश पुलिस के 17 जवान शामिल हैं।

Republic Day 2025

Republic Day 2025 : गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं से जुड़े 942 कर्मियों को वीरता/सेवा पदकों से सम्मानित किया गया। इनमें 95 जवानों को वीरता पदक, 101 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 746 को सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किए गए।

किस विभाग को कितने सम्मान?

वीरता पुरस्कार के तहत कुल 95 पदक दिए गए, जिनमें से अधिकांश नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात जवानों को मिले। इन 95 पदकों में 28 जवान नक्सल क्षेत्र से, 28 जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से, 3 उत्तर-पूर्व क्षेत्र से और 36 अन्य क्षेत्रों के जवान शामिल हैं।

राष्ट्रपति पदक (विशिष्ट सेवा) के 101 अवॉर्ड इस प्रकार वितरित किए गए:

746 पदक सराहनीय सेवा के लिए दिए गए, जिनका वितरण इस प्रकार रहा:

यह भी पढ़ें : 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीखों में बदलाव, नई डेटशीट की गई जारी

राज्यवार वीरता पुरस्कार

अगर राज्यवार देखें तो वीरता पुरस्कार में सबसे अधिक सम्मान छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जवानों को मिले।

गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर इन वीरों और कर्मियों को सम्मानित कर उनकी बहादुरी और सेवा का देश ने आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version