Site icon News1India

45 घंटे बाद भी त्रिकूट पर्वत पर रोपवे में फंसे लोगों को निकालने के लिये रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 2 की मौत

रांची: झारखंड के देवघर में त्रिकूट पर्वत पर रोपवे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिये रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। हादसा रविवार को शाम चार बजे हुआ था। करीब 45 घंटे बाद भी 3 लोग हवा में लटकी ट्रॉलियों में फंसे हुए हैं। एयरफोर्स, इंडियन आर्मी, एनडीआरएफ, आईटीबीपी की टीमें लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश में जुटी है।

वही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके कहा, ‘देवघर त्रिकुट रोपवे हादसे में फँसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन, सेना और NDRF की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। मैं स्थिति पर लगातार नजर रख रहा हूँ। शीघ्र ही सभी सकुशल निकाल लिए जायेंगे।’

आपको बता दे रोपवे की ट्रालियां में फंसे 15 लोगों में से 10 लोगों को सुबह-सुबह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल बचाव दल के प्रभारी अश्विनी नय्यर ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि दोपहर तक सभी लोगों को बचा लिया जाए।

आपको बता दे देवघर त्रिकुट रोपवे हादसे में सोमवार को 30 लोगों का रेस्क्यू किया गया था। इसके अलावा 2 लोगों की मौत हो गई थी। सोमवार देर शाम को अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक लिया गया था। झारखंड सरकार का कहना है कि इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, हताहतों के प्रति हमारी पूरी संवेदना है, हमारी सरकार इनके लिए हरसंभव मदद करेगी।

Exit mobile version