Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

‘पाप माना जाता है’, सलमान खान की राम मंदिर वॉच पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

अभिनेता सलमान खान की श्री राम मंदिर घड़ी पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सख्त ऐतराज जताया है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
March 28, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Salman Khan
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Salman Khan: अभिनेता सलमान खान की श्री राम मंदिर घड़ी पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सख्त ऐतराज जताया है। मौलाना के मुताबिक शरिया में किसी भी मुसलमान को गैर-मुसलमानों के धार्मिक प्रतीकों, इमारतों या मंदिरों का प्रचार करने की अनुमति नहीं है और ऐसा करना हराम माना गया है।

दरअसल, सलमान खान (Salman Khan) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर कीं। सलमान इस दौरान अपने हाथ में एक खास घड़ी पहने हुए हैं, जिसमें अयोध्या के श्री राम मंदिर की तस्वीर अंकित है। सलमान ने कैप्शन में लिखा, “ईद पर सिनेमाघरों में मिलते हैं।” अब ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इसे पाप समान बताया है।

RELATED POSTS

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

November 12, 2025
बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

November 7, 2025

वीडियो जारी कर उन्होंने बताया कि मैं शरिया के दृष्टिकोण से इस मामले को स्पष्ट करना चाहता हूं। सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सलमान खान (Salman Khan) एक मशहूर मुसलमान हैं और हिन्दी फिल्मों में अपने अभिनय की वजह से जाने जाते हैं। लाखों की तादाद में उनके चाहने वाले हैं। राम मंदिर के प्रचार के लिए एक घड़ी बनाई गई है। सलमान खान ने प्रचार के लिए उस घड़ी को पहन रखा है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि वह सबसे पहले मुसलमान हैं।

यह भी पढ़े: गाजियाबाद में कपड़ा फैक्ट्री में बायलर फटा, तीन मजदूरों की मौत, छह घायल

रजवी ने आगे कहा, “इस्लामी कानून किसी भी मुसलमान को गैर-मुसलमानों के धार्मिक प्रतीकों, इमारतों या मंदिरों का प्रचार करने की अनुमति नहीं देता है। यदि कोई मुसलमान इस तरह के प्रचार में शामिल होता है-चाहे वह मंदिर का हो या ‘राम संस्करण’ वाली घड़ी पहनकर—तो शरिया के अनुसार, वह अपराध कर रहा है और उसे पाप माना जाता है। यह कार्य हराम है और उसे इससे बचना चाहिए। मैं सलमान खान को नसीहत देना चाहता हूं कि वह अपने हाथों से राम नाम एडिशन की घड़ी उतार दें।” बता दें कि सलमान खान की फिल्म सिंकदर सिनेमाघरों में ईद पर 30 मार्च को रिलीज हो रही है।

Tags: Salman Khanसलमान खान
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

by Sangeeta Sharma
November 12, 2025

सलमान खान के पॉपुलर ‘द बैंग टूर’ का नया पोस्टर रिलीज़ हुआ, लेकिन इस बार कुछ ऐसा दिखा जिसने फैंस...

बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

by Sangeeta Sharma
November 7, 2025

साल 2026 बॉलीवुड के लिए जबरदस्त एक्शन फिल्मों का साल साबित होने वाला है। इस साल सिनेमा के तीन बड़े...

Court Notice: क्यों सलमान खान और किस पान मसाला कंपनी को कोर्ट का जारी हुआ नोटिस, कौन से विज्ञापन पर कब देना होगा जवाब

Court Notice: क्यों सलमान खान और किस पान मसाला कंपनी को कोर्ट का जारी हुआ नोटिस, कौन से विज्ञापन पर कब देना होगा जवाब

by SYED BUSHRA
November 5, 2025

Court Notice Over Misleading Advertisement: राजस्थान के कोटा उपभोक्ता न्यायालय में पान मसाला विज्ञापन को लेकर एक बार फिर बड़ा...

Salman Khan

Salman Khan : पान मसाला एड छिड़ा विवाद, सलमान खान फंसे कानूनी पचड़े में पड़े सलमान खान 

by Gulshan
November 5, 2025

Salman Khan : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हमेशा मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। फिल्मों के साथ ही...

उसने लाठियां उठाईं… जब शाहरुख खान ने ‘करण अर्जुन’ के सेट पर लड़कियों को छेड़ने वाले लड़कों की जमकर की पिटाई

उसने लाठियां उठाईं… जब शाहरुख खान ने ‘करण अर्जुन’ के सेट पर लड़कियों को छेड़ने वाले लड़कों की जमकर की पिटाई

by Swati Chaudhary
November 2, 2025

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। शाहरुख...

Next Post
Delhi Assembly

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में हंगामा, कई 'आप' विधायकों को सदन से किया गया बाहर

Purnia

Purnia News: पूर्णिया में जमीन के खेल का नया दांव... दलालों ने खुद बना दिया पुल, वजह कर देगी हैरान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version