20 दिन की बेटी का चेहरा भी नहीं देख पाया, इंडियन आइडल का विनर, जो सबको रुलाकर चला गया

संदीप आचार्य, इंडियन आइडल 2 के विजेता, ने अपनी प्यारी आवाज से सबका दिल जीता। राजस्थान में जन्मे संदीप सिर्फ 29 साल की उम्र में किडनी फेल होने से दुनिया छोड़ गए। उनकी यादें और गाने आज भी दिलों में बसते हैं।

sandeep acharya indian idol journey life music

Indian Idol 2,-इंडियन आइडल 2 के विनर संदीप आचार्य ने अपनी आवाज से पूरे भारत का दिल जीत लिया था। राजस्थान के बीकानेर में 4 फरवरी 1984 को जन्मे संदीप चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। बचपन से ही उन्हें गाने का शौक था। पढ़ाई में भी वो होशियार थे और साइंस में ग्रेजुएशन किया। स्कूल के दिनों में उनकी गायकी की तारीफ हर कोई करता था।

सिंगिंग का सफर

संदीप ने बीकानेर में कई सिंगिंग कॉम्पटीशन जीते। साल 2004 में उन्होंने गोल्डन वॉयस ऑफ राजस्थान में भाग लिया और रनर अप रहे। इसके बाद उन्होंने इंडियन आइडल के दूसरे सीजन में हिस्सा लिया। इस शो ने उनकी जिंदगी बदल दी।

इंडियन आइडल की जीत

22 साल की उम्र में संदीप इंडियन आइडल 2 के विजेता बने। उन्हें इनाम में ट्रॉफी, एक मारुति बलेनो कार और Sony BMG का 1 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला। शो के दौरान उनकी मधुर आवाज ने जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया। इस सीजन में नेहा कक्कड़ भी प्रतिभागी थीं, लेकिन वो जल्दी बाहर हो गई थी।

करियर की ऊंचाई

संदीप ने जीत के बाद कई सोलो एल्बम निकाले और लाइव शोज किए। वो साल में 60/65 शोज करते थे और प्रति शो 2 से 3 लाख रुपये चार्ज करते थे। अमेरिका में उन्हें बेस्ट न्यू बॉलीवुड टैलेंट का अवॉर्ड भी मिला। उनकी लोकप्रियता इतनी थी कि लोग उनके ऑटोग्राफ लेने के लिए लाइन लगाते थे।

निजी जिंदगी की शुरुआत

साल 2012 में संदीप ने बीकानेर की नम्रता से शादी की। शादी के बाद उनकी पत्नी गर्भवती हुईं। लेकिन इस खुशी के बीच संदीप की तबीयत खराब रहने लगी। उन्हें पीलिया हुआ, और फिर उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई।

जिंदगी का सबसे बड़ा झटका

15 दिसंबर 2013 को संदीप का निधन हो गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके गुर्दों ने काम करना बंद कर दिया था। वो अपनी नवजात बेटी का चेहरा भी नहीं देख पाए थे। उनके परिवार और फैंस के लिए ये सदमा बेहद बड़ा था।

आज भी दिलों में जिंदा

संदीप की मधुर आवाज और उनका संघर्ष आज भी लोगों को प्रेरित करता है। वो भले ही दुनिया छोड़कर चले गए हों, लेकिन उनकी यादें और उनका संगीत हमेशा जिंदा रहेगा

Exit mobile version