Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Sarkariresult Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं में 82% छात्र पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

Sarkariresult Bihar Board 10th Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी है। बिहार बोर्ड परीक्षा में 82.11% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस बार कुल 15.85 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी।

Manish Pandey by Manish Pandey
March 29, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Sarkariresult Bihar Board 10th Result

Sarkariresult Bihar Board 10th Result

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sarkariresult Bihar Board 10th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की 10वीं (मैट्रिक) के परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए। इस वर्ष करीब 82 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस साल तीन परीक्षार्थी संयुक्त रूप से प्रदेश टॉपर रहे। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने परीक्षा परिणाम जारी किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ और बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर भी उपस्थित रहे।

बिहार बोर्ड टॉपर लिस्ट

इस साल 82.11 प्रतिशत यानी 12.79 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इस साल टॉपर (Bihar Board 10th Topper List) में तीन परीक्षार्थियों ने अपनी जगह बनाई है। उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों में करीब 4,70,845 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए, जबकि 4,84,012 परीक्षार्थी द्वितीय और 3,07,792 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण घोषित किए गए।

RELATED POSTS

Result Declared: Bihar Board 12th result released, 87.21 percent students passed, see your result like this

Result Declared : Bihar Board 12वीं का रिजल्ट जारी, 87.21 फीसदी बच्चे पास, ऐसे देखें अपना परिणाम

March 23, 2024
BSEB Inter Result 2024

BSEB Inter Result 2024 : जल्द जारी होने वाला है बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, BSEB द्वारा की जाएगी प्रेस – कॉनफ्रेंस

March 20, 2024

भोजपुर के रंजन कुमार ने किया टॉप

बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस साल पूरे राज्य में टॉप टेन में 123 परीक्षार्थियों के नाम हैं, जिनमें 60 छात्राएं और 63 छात्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस साल प्रदेश में तीन परीक्षार्थी संयुक्त रूप से प्रदेश टॉपर रहे। इनमें समस्तीपुर हाई स्कूल की साक्षी कुमारी, भारतीय इंटर कॉलेज, गहिरी की अंशु कुमारी और हाई स्कूल अगियांव, भोजपुर के रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से 489 यानी 97.8 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से प्रदेश टॉपर बने।

रिकॉर्ड समय में परिणाम जारी

परीक्षा परिणाम जारी करते हुए आनंद किशोर ने कहा कि देश में बिहार पहला राज्य है, जो इस इंटरमीडिएट (12वीं) और 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। उन्होंने विभाग और बीएसईबी के अधिकारियों, शिक्षकों की तारीफ करते हुए कहा कि इस साल पिछले वर्षों की तुलना में भी सबसे कम दिनों के अंदर मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया।

17 से 25 फरवरी के बीच परीक्षा

राज्य में मैट्रिक की परीक्षा 17 से 25 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दो शिफ्टों में संपन्न हुई थी। परीक्षा की शुरुआत भाषा से हुई थी, जिसके बाद अन्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित की गईं। बीएसईबी ने पिछले साल 2024 में भी मार्च महीने के अंदर ही 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए थे।

Tags: bihar board
Share196Tweet123Share49
Manish Pandey

Manish Pandey

Related Posts

Result Declared: Bihar Board 12th result released, 87.21 percent students passed, see your result like this

Result Declared : Bihar Board 12वीं का रिजल्ट जारी, 87.21 फीसदी बच्चे पास, ऐसे देखें अपना परिणाम

by Gautam Jha
March 23, 2024

नई दिल्ली। Bihar Board बिहार परीक्षा समिति ने इंटर का परिणाम 12th Result जारी कर दिया। विभाग ने अपने अधिकारीक...

BSEB Inter Result 2024

BSEB Inter Result 2024 : जल्द जारी होने वाला है बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, BSEB द्वारा की जाएगी प्रेस – कॉनफ्रेंस

by Poonam Chaudhary
March 20, 2024

BSEB Inter Result 2024 : बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म...

Bihar Board 12th Result 2024

Bihar Board 12th Result 2024 : फिर से अन्य बोर्ड को पछाड़ेगा बिहार बोर्ड, जल्द होने वाला है 12वीं का रिजल्ट

by Poonam Chaudhary
March 16, 2024

Bihar Board 12th Result 2024 : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है....

Bihar Board 12th Result

Bihar Board 12th Result 2024: जल्दी जारी होने वाला है बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा फल, जानें पूरी डिटेल्स

by Poonam Chaudhary
March 15, 2024

Bihar Board 12th Result 2024 : बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा फल का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों के लिए जरूरी सूचना...

Bihar Board 10th Answer Key 2024

Bihar Board 10th Answer Key 2024 : बिहार 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 14 मार्च तक दर्ज कराएं आंसर – की पर आपत्ति

by Poonam Chaudhary
March 12, 2024

Bihar Board 10th Answer Key 2024 : ''बिहार मैट्रिक वार्षिक परीक्षाओं'' में पूछे गए 'बहुविकल्पीय' प्रश्नों के लिए अनौपचारिक आंसर...

Next Post
Surya Grahan 2025 timing 29 march in india

Surya Grahan 2025: साल का पहला सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा? जानें सूतक काल का समय

UP Jal Parivahan

UP Jal Parivahan: यूपी की 11 नदियों में चलेगा जल परिवहन, 761 किलोमीटर का रूट तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version