Site icon News1India

RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास बने PM नरेंद्र मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, अब भारत को तीसरी अर्थशक्ति बनाएगा ‘अर्थशास्त्री’

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 नियुक्त किया गया है। आदेश के मुताबिक, वह प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी-1 डॉक्टर पीके मिश्रा के साथ प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के रूप में काम करेंगे। बता दें, शक्तिकांत दास दिसंबर 2018 में रिजर्व बैंक के गवर्नर नियुक्त किए गए थे, और 10 दिसंबर 2024 का उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था।

प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 नियुक्त

आरबीआई के पूर्व गर्वनर शक्तिकांत दास को पीएम नरेंद्र मोदी का प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 नियुक्त किया हें शतिकांत की छवि एक इमानदार और तेज-तर्राक अफसरों में की जाती है। केंद्र सरकार में अपॉइंटमेंट कमेटी की तरफ से इसको लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं। जिसमें कहा गया है, ‘मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने शक्तिकांत दास, आईएएस (रिटायर्ड) (टीएनः80) की प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव-2 के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होगी। उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक जारी रहेगी।

आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी

प्रधान सचिव-2 के रूप में शक्तिकांत दास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नीतिगत फैसलों, आर्थिक सुधारों और प्रशासनिक कार्यों में सहयोग करेंगे। उनकी नियुक्ति को सरकार के दीर्घकालिक आर्थिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे वित्तीय स्थिरता और सुधारों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों को मजबूती देने और आर्थिक दिशा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

शक्तिकांत दास 1980 बैच के आईएएस

शक्तिकांत दास 1980 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे तमिलनाडु कैडर के अधिकारी हैं। 2017 मई तक वे इकोनॉमिक अफेयर्स के सेक्रेटरी थे। दास कई अहम पदों पर रहे हैं। दास ने 15वें फाइनेंस कमीशन में भी सदस्य के रूप में काम किया था। दास ने भारत की ओर से ब्रिक्स, इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड और सार्क में प्रतिनिधित्व किया है। वे देश के 25वें गवर्नर बने थे। नवंबर 2016 में जब नोटबंदी हुई थी, तब भी दास ही मुख्य मोर्चे पर थे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल 10 दिसंबर 2024 को समाप्त हुआ था।

आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा

शक्तिकांत दास 12 दिसंबर 2018 को आरबीआई के गवर्नर बनाए गए थे। बाद में उनके कार्यकाल को तीन साल के लिए एक्सटेंड किया गया था। फिलहाल आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा हैं। 2014 में जब नरेंद्र मोदी देश के पीएम बने तब शक्तिकांत उनकी कोर टीम का हिस्सा थे। नोटबंदी के दौरान उन्होंने खास रणनीति बनाई। बतौर आरबीआई गर्वनर के पद पर रहते हुए एतिहासिक फैसले किए। जीएसटी को सरल बनाने में दास का अहम रोल रहा है।

Exit mobile version