Monday, November 16, 2026 10:05 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Bal Puraskar 2025: सीमा का छोटा हीरो बना देश की पहचान,कौन है ऑपरेशन सिन्दूर के बाल नायक श्रवण सिंह

Bal Puraskar 2025: सीमा का छोटा हीरो बना देश की पहचान,कौन है ऑपरेशन सिन्दूर के बाल नायक श्रवण सिंह

Xपंजाब के 10 साल के श्रवण सिंह को उनकी निस्वार्थ सेवा और साहस के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 मिला। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की मदद कर उन्होंने देशभर में मिसाल कायम की।

by SYED BUSHRA
27/12/2025

Shravan Singh Bal Puraskar 2025:पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बसे एक छोटे से गांव से निकलकर 10 साल का एक बच्चा आज पूरे देश की प्रेरणा बन गया है। इस बच्चे का नाम है श्रवण सिंह। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रवण सिंह को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें 26 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दिया गया। श्रवण को यह पुरस्कार उनके अद्भुत साहस और निस्वार्थ सेवा के लिए मिला है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश का सबसे बड़ा सम्मान है, जो 5 से 18 साल के बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। इस साल कुल 20 बच्चों को यह सम्मान मिला, जिनमें सबसे कम उम्र के बच्चों में श्रवण सिंह भी शामिल हैं।

सीमावर्ती गांव से राष्ट्रपति भवन तक का सफर

श्रवण सिंह पंजाब के फिरोजपुर जिले के सरहदी गांव चक तरां वाली के रहने वाले हैं। यह गांव भारत-पाकिस्तान सीमा के बिल्कुल पास है, जहां हर समय सुरक्षा का माहौल बना रहता है। श्रवण की कहानी किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं है। इतनी कम उम्र में उन्होंने यह साबित कर दिया कि देशभक्ति और हिम्मत उम्र नहीं देखती।

RELATED NEWS

No Content Available

जहां बड़े लोग सीमा पर ड्रोन और दुश्मन की गतिविधियों से डर जाते हैं, वहीं श्रवण ने मुश्किल हालात में भी साहस नहीं छोड़ा। उनकी यही हिम्मत और सेवा भावना उन्हें देश के सर्वोच्च मंच तक ले गई।

ऑपरेशन सिंदूर में बने जवानों का सहारा

मई 2025 में जब सीमा पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के कारण हालात बेहद तनावपूर्ण थे, तब श्रवण सिंह ने इंसानियत की मिसाल पेश की। दुश्मन की ओर से ड्रोन घुसपैठ और हमलों का खतरा बना हुआ था। ऐसे समय में श्रवण रोजाना बिना डरे सेना की चौकियों तक पहुंचते थे।

वे वहां तैनात जवानों के लिए दूध, लस्सी, चाय और बर्फ जैसी जरूरी चीजें लेकर जाते थे। यह छोटी-सी मदद जवानों के लिए बहुत बड़ी राहत बन गई। इससे सैनिकों का मनोबल भी काफी बढ़ा।

खतरे के बीच भी नहीं डगमगाए कदम
भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सेवा करना आसान नहीं होता। यह इलाका हर समय खतरे में रहता है। इसके बावजूद श्रवण सिंह कभी पीछे नहीं हटे। उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के जवानों की मदद की। उनकी इस समझदारी और सेवा भावना ने सेना के अधिकारियों का भी दिल जीत लिया।

सेना ने उठाई पढ़ाई की जिम्मेदारी

श्रवण सिंह के जज्बे को सलाम करते हुए भारतीय सेना ने पहले ही उन्हें सम्मानित किया था। अब सेना ने उनकी पूरी शिक्षा का खर्च उठाने का फैसला भी किया है। आज श्रवण देश के लाखों बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

राष्ट्रपति द्वारा दिया गया यह पुरस्कार सिर्फ श्रवण की बहादुरी का सम्मान नहीं है, बल्कि यह उन सभी सीमावर्ती नागरिकों की हिम्मत का प्रतीक है, जो सेना के साथ मिलकर देश की सुरक्षा में योगदान देते हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
रुपाली गांगुली का धमाकेदार डांस वीडियो वायरल, ‘रहमान डकैत’ के गाने FA9LA पर ठुमकों के साथ फैंस से पूछ लिया बड़ा सवाल

रुपाली गांगुली का धमाकेदार डांस वीडियो वायरल, ‘रहमान डकैत’ के गाने FA9LA पर ठुमकों के साथ फैंस से पूछ लिया बड़ा सवाल

सर्दियों में मूली के पत्तों की सुपरहिट सब्जी, स्वाद के साथ शरीर को मिले मजबूती और ऊर्जा, बनाना बेहद आसान है!

सर्दियों में मूली के पत्तों की सुपरहिट सब्जी, स्वाद के साथ शरीर को मिले मजबूती और ऊर्जा, बनाना बेहद आसान है!

काजू की छठी पर भावुक हुईं भारती सिंह, घर में हुआ ग्रैंड सेलिब्रेशन, दादी-नानी ने आशीर्वाद देकर उतारी नजर

काजू की छठी पर भावुक हुईं भारती सिंह, घर में हुआ ग्रैंड सेलिब्रेशन, दादी-नानी ने आशीर्वाद देकर उतारी नजर

POPULAR POST

IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

November 15, 2026
Business Loan : सरकार ने दी बड़ी राहत, बिना कुछ गिरवी रखे कैसे मिलेगा 20 लाख रुपये तक का बिजनेस लोन?

Business Loan : सरकार ने दी बड़ी राहत, बिना कुछ गिरवी रखे कैसे मिलेगा 20 लाख रुपये तक का बिजनेस लोन?

November 11, 2026
Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

November 15, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
Oil Price :ट्रंप के एक बयान से कच्चे तेल की कीमत हुई क्रैश ,क्या अब पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते?

Oil Price :ट्रंप के एक बयान से कच्चे तेल की कीमत हुई क्रैश ,क्या अब पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते?

November 9, 2026
UP PCS Transfer

PCS Transfer : यूपी में 14 SDM समेत कई अफसरों के तबादले, पांच विकास प्राधिकरणों में किसको मिली नई जिम्मेदारी?

November 15, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India