Site icon News1India

नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया ईरानी जासूस ! नेपाल जाकर करना चाहता था कुछ ऐसा कि हैरान रह गयी पुलिस

सिद्धार्थनगर । जिले की मोहाना थाना पुलिस और एसएसबी ने अवैध तरीके से भारत से नेपाल जाने की फिराक में एक ईरानी नागरिक को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार ईरानी नागरिक का नाम कामरान है और वह ईरान के तेहरान का निवासी है। मोहाना थाने की पुलिस और एसएसबी ने उसके पास से चार पासपोर्ट, दो फर्जी आधार कार्ड, दो अन्य पहचान पत्र, विभिन्न कंपनियों के पाँच सिम और 13 हज़ार भारतीय रुपए बरामद किया है।

ईरानी नागरिक के पास मिले फर्जी दस्तावेज

पुलिस ने कामरान से पूछताछ कर समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। ईरानी नागरिक कामरान के गिरफ्तारी को लेकर सदर सर्किल के क्षेत्राधिकार अरुणकांत सिंह ने बताया कि मोहाना थाने की पुलिस और एसएसबी भारतीय सीमा के ककरहवा बॉर्डर पर गहन तलाशी अभियान कर रही थी। इस बीच कामरान नाम का यह ईरानी नागरिक भारत नेपाल सीमा को क्रॉस कर नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस को शक होने पर जब उससे सख्ती से पूछताछ करते हुए उसके सामान की तलाशी ली गई तो उसके पास से विभिन्न देशों के चार पासपोर्ट, दो फर्जी आधार कार्ड, दो अन्य निवास प्रमाण पत्र के साथ पांच सिम और 13 हज़ार रुपए बरामद हुए।

दो साल से दिल्ली में छिपकर रहता था आरोपी

सीओ ने बताया कि कामरान पिछले दो वर्षों से दिल्ली में छुप कर रह रहा था इस बीच वह दोबारा ईरान जाने के फिराक में था और कामरान इसके लिए उसने सिद्धार्थनगर के भारत नेपाल सीमा के ककरहवा बॉर्डर को चुना। लेकिन पुलिस और एसएसबी की सतर्कता की वजह से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ सदर अरुणकांत सिंह ने बताया कि तेहरान निवासी कामरान के विरुद्ध समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version