Friday, November 28, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

SIR Form Mistakes: वोटर फॉर्म में ना करे कौन सी गलतियां, छोटी सी चूक भी पहुंचा सकती है जेल, जानिए सही तरीका

देशभर में चल रहे SIR अभियान में लोग मतदाता रिकॉर्ड सुधार रहे हैं, लेकिन छोटी गलतियां भी कानूनी समस्या बन सकती हैं। दो जगह फॉर्म जमा करना अपराध है। समय रहते सुधार करने पर सजा से बचा जा सकता है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
November 28, 2025
in राष्ट्रीय
SIR form common voter mistakes guide
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

SIR Form Mistakes:देशभर में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान ने लोगों को अपने वोटर रिकॉर्ड ठीक करने का मौका दिया है। BLO घर-घर जाकर फॉर्म दे रहे हैं, लेकिन इन्हें भरते समय सबसे ज्यादा परेशानी सामने आ रही है। कई लोग जल्दी में ऐसी गलतियां कर रहे हैं, जो भविष्य में बड़ी कानूनी दिक्कत खड़ी कर सकती हैं। यदि आपने भी फॉर्म भरते समय पता गलत लिख दिया, दो जगह फॉर्म जमा कर दिया या कोई जानकारी दो बार दे दी, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।

दो जगह SIR फॉर्म जमा करना सीधे अपराध

सबसे बड़ी गलती जो सामने आ रही है, वह है—दो अलग-अलग पते पर SIR फॉर्म जमा कर देना। कई लोग अपने पुराने और नए दोनों पते पर फॉर्म भर देते हैं। यदि दोनों फॉर्म BLO द्वारा सिस्टम में अपलोड हो गए, तो आपकी एंट्री दो जगह दर्ज हो जाएगी। यह Representation of the People Act के तहत अपराध है और इसमें एक साल की जेल के साथ जुर्माना भी लग सकता है।
हालांकि राहत यह है कि यदि आप समय रहते सुधार कर लें, तो किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं होती।

RELATED POSTS

श्रीलंका में प्राकृतिक कहर—बाढ़, भूस्खलन से 56 की मौत, 21 लापता

श्रीलंका में प्राकृतिक कहर ! बाढ़ और भूस्खलन ने ली 56 जानें, हजारों लोग प्रभावित

November 28, 2025
GST प्राधिकरण का बड़ा एक्शन Torrent Pharmaceuticals को ₹41 करोड़ का झटका

GST प्राधिकरण का बड़ा एक्शन Torrent Pharmaceuticals को ₹41 करोड़ का झटका

November 28, 2025

कैसे बचें सजा से, फॉर्म कैंसिल करवाना ही समाधान

यदि आपके द्वारा दो लोकेशन पर फॉर्म जमा हो गया है, तो घबराएं नहीं। तुरंत अपने BLO से संपर्क करें और बताएं कि गलती से डुप्लीकेट फॉर्म जमा हो गया है। इसके लिए आपको Form 7 भरकर देना होगा। इससे एक गलत रिकॉर्ड पूरी तरह रद्द हो जाएगा और आपका नाम केवल सही जगह पर ही रहेगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार, सुधार समय पर कर देने से कोई सजा नहीं होती।

फॉर्म भरते समय इन गलतियों से जरूर बचें

नाम में गलती:
वोटर आईडी, आधार और फॉर्म में आपका नाम एक जैसा होना चाहिए।

गलत पता:
दर्ज पता आपके पहचान पत्रों से मेल खाना चाहिए, नहीं तो फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है।

मोबाइल नंबर लिंक न होना:
मोबाइल नंबर EPIC से लिंक न हो तो OTP वेरिफिकेशन संभव नहीं होगा।

EPIC नंबर में गलती:
एक अंक गलत होने पर फॉर्म सबमिट नहीं होता।

पुरानी सूची न जांचना:
2003 की वोटर सूची में नाम जांचना जरूरी है, नहीं तो गलत कॉलम भरने की गलती हो सकती है।

गलत दस्तावेज:
धुंधली फोटो या गलत आधार की कॉपी से फॉर्म अस्वीकार हो सकता है।

ऑनलाइन-ऑफलाइन जानकारी में अंतर:
दोनों जगह अलग जानकारी देने पर एंट्री रिजेक्ट हो जाती है।

गलत फोटो:
सफेद बैकग्राउंड और साफ चेहरा जरूरी है।

गलत जिला या विधानसभा चयन:
गलत क्षेत्र चुनने पर फॉर्म दूसरी जगह चला जाता है।

समय पर फॉर्म जमा न करना:
निर्धारित तारीख के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाता।

दो वोटर ID रखना भी अपराध

दो वोटर कार्ड रखना Representation of the People Act, 1950 की धारा 31 के अनुसार अपराध है। इसमें छह महीने की जेल, 1000 रुपये तक जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

डुप्लीकेट वोटर आईडी हटाने के लिए www.nvsp.in पर जाकर Form 7 भरें या BLO को ऑफलाइन फॉर्म जमा करें।

Continue Reading
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

श्रीलंका में प्राकृतिक कहर—बाढ़, भूस्खलन से 56 की मौत, 21 लापता

श्रीलंका में प्राकृतिक कहर ! बाढ़ और भूस्खलन ने ली 56 जानें, हजारों लोग प्रभावित

by Kanan Verma
November 28, 2025

Cyclone Ditwah  : पिछले कुछ दिनों से Cyclone Ditwah के कारण श्रीलंका में भारी वर्षा हो रही है। इस बारिश...

GST प्राधिकरण का बड़ा एक्शन Torrent Pharmaceuticals को ₹41 करोड़ का झटका

GST प्राधिकरण का बड़ा एक्शन Torrent Pharmaceuticals को ₹41 करोड़ का झटका

by Kanan Verma
November 28, 2025

भारत सरकार के GST प्राधिकरण ने Torrent Pharmaceuticals लिमिटेड पर ₹41 करोड़ का भारी जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना कंपनी...

U P News: ट्रेन से गिरकर महिला की संदिग्ध मौत, केस ने लिया नया मोड़, क्यों TTE पर हत्या का मुकदमा हुआ दर्ज

U P News: ट्रेन से गिरकर महिला की संदिग्ध मौत, केस ने लिया नया मोड़, क्यों TTE पर हत्या का मुकदमा हुआ दर्ज

by SYED BUSHRA
November 28, 2025

Mysterious Death in Train: उत्तर प्रदेश के इटावा में एक दर्दनाक और रहस्यमयी मामला सामने आया है। पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट...

जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

by Vinod
November 28, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के सहारपुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।...

दरिंदों ने किशोरी से की दरिंदगी और पिलाया तेजाब, दवा हुई बेअसर और कुछ ऐसे हमीरपुर की ‘निर्भया’ की थम गई सांस

दरिंदों ने किशोरी से की दरिंदगी और पिलाया तेजाब, दवा हुई बेअसर और कुछ ऐसे हमीरपुर की ‘निर्भया’ की थम गई सांस

by Vinod
November 28, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में इंसानियत को झंकझोर कर देने वाली वारदात सामने आई। यहां भी दिल्ली...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version