Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

देखते रहे दीदी और जीजा…चलती एंबुलेंस में नाबालिग से होता रहा रेप, मध्य प्रदेश से सामने आई घिनौनी वारदात

मध्य प्रदेश के मऊगंज में चलती एंबुलेंस में 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार की घटना सामने आई है। यह घटना 22 नवंबर की है इसी दिन '108' आपातकालीन सेवा के तहत संचालित एंबुलेंस में ये वारदात हुई, मामले में चालक समेत चार आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Gulshan by Gulshan
November 29, 2024
in Latest News, क्राइम, राष्ट्रीय
Rape Inside Ambulance
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Rape Inside Ambulance : मध्य प्रदेश के मऊगंज में चलती एंबुलेंस में 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार की घटना सामने आई है। यह घटना 22 नवंबर की है, इसी दिन ‘108’ आपातकालीन सेवा के तहत संचालित एंबुलेंस में ये वारदात हुई, मामले में अब तक चालक समेत चार आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पर  उप-महानिरीक्षक (रीवा रेंज) साकेत पांडे ने कहा, “लड़की अपनी बहन और बहनोई (उनमें से कोई भी मरीज नहीं था) के साथ एंबुलेंस में यात्रा कर रही थी। तीनों के अलावा, एंबुलेंस में चालक और उसका एक सहायक था।”

उप-महानिरीक्षक साकेत पांडे ने कही ये बात

पांडे ने पीटीआई को बताया कि नाबालिग अपनी बहन और बहनोई के साथ एक एंबुलेंस में यात्रा कर रही थी, जिसका चालक उन्हें जानता था। रास्ते में लड़की की बहन और उसका जीजा पानी लाने के बहाने वाहन से उतर गए। इस समय, चालक ने एंबुलेंस को तेजी से चला दिया। आरोप है कि चालक के सहायक राजेश केवट ने सुंसन गांव में चलती एंबुलेंस में लड़की के साथ बलात्कार किया।

RELATED POSTS

No Content Available

डीआईजी ने बताया कि लड़की को रात भर बंधक बनाकर रखने के बाद अगली सुबह दोनों ने उसे सड़क किनारे फेंक दिया। आईपीएस अधिकारी के अनुसार घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसने परिवार की बदनामी के डर से दो दिन तक पुलिस से संपर्क नहीं किया। पांडे ने कहा, “25 नवंबर को पीड़िता और उसकी मां आखिरकार पुलिस के पास पहुंचीं, जिन्होंने उसकी शिकायत पर कथित बलात्कारी (केवट) सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।”

यह भी पढ़ें : नीलामी के बाद कप्तानी पर हलचल तेज, क्या केएल राहुल होंगे DC के कप्तान? जाने पूरी अपडेट

उन्होंने कहा कि दो आरोपियों, एंबुलेंस चालक वीरेंद्र चतुर्वेदी और उसके सहयोगी केवट को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि लड़की की बहन और बहनोई फरार हैं। आईपीएस अधिकारी ने कहा कि लड़की की बहन और बहनोई को पकड़ने के लिए तलाशी शुरू कर दी गई है। सभी आरोपियों पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Tags: Rape Inside Ambulance
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Lawrence Gang Shooter

'लॉरेंस गैंग के लिए जन्नत साबित हुआ अमेरिका...', दिल्ली IGI एयरपोर्ट गिरफ्तार हुए दुबई के शूटर का खुलासा

Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: 11 साल पुराने बिजली चोरी मामले में पूर्व बसपा विधायक गिरफ्तार, उत्तराखंड से हुई धरपकड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version