Site icon News1India

MP News : गेहूं उगना आसान पर उसको बचाना है मुश्किल ,छात्रा ने कर दिया कमाल अब किसान होगा मालामाल

Smart Invention to Protect Wheat इन दिनों किसान अपनी फसल यानी गेहूं को स्टोर करने में लगे हैं, लेकिन ज्यादातर किसानों को एक बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।गेहूं में कीड़े लगना या उसका सड़ जाना। ये न सिर्फ अनाज को बर्बाद करता है, बल्कि खराब गेहूं खाने से सेहत भी बिगड़ सकती है। ऐसी ही एक समस्या मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक घर में भी आई। जब एक छात्रा ने देखा कि उनके घर में रखे गेहूं में कीड़े लग गए हैं और काफी अनाज बर्बाद हो गया है, तो उसने ठान लिया कि इसका कोई हल निकालना है।

दिशा की अनोखी डिवाइस’अन्नपूर्णा बॉक्स फूड सेफ्टी’

सागर जिले की दिशा नाम की 9वीं कक्षा की छात्रा ने एक खास डिवाइस बनाई है, जिसका नाम है अन्नपूर्णा बॉक्स फूड सेफ्टी। इस डिवाइस की मदद से गेहूं को नमी, तापमान और कीड़ों से बचाया जा सकता है। यह एक खास तरह का कंटेनर है, जिसमें अंदर थर्मामीटर जैसे सेंसर लगे हैं और बाहर एक स्क्रीन लगी होती है। इस स्क्रीन पर दिखता है कि कंटेनर के अंदर का तापमान कितना है। अगर गेहूं को सही तापमान पर रखा जाए, तो उसमें कीड़े नहीं लगते और वो लंबे समय तक सही हालत में बना रहता है।

छोटी सी लागत, बड़ा फायदा

दिशा ने बताया कि इस डिवाइस को बनाने में करीब 2000 रुपये का खर्च आया। हालांकि अगर इस डिवाइस को बड़े पैमाने पर बनाया जाए तो इसकी लागत और भी कम हो सकती है। ये डिवाइस किसानों की लाखों की फसल को बचा सकता है।

छात्रा का ये छोटा-सा कदम उन लाखों किसानों के लिए बड़ी राहत बन सकता है जो हर साल अनाज को सही से स्टोर न कर पाने की वजह से नुकसान उठाते हैं।

नए दौर की सोच, नई पीढ़ी की पहल

आज के बच्चे न सिर्फ पढ़ाई में आगे हैं, बल्कि खेती और किसानों के भले के लिए भी नई सोच लेकर आ रहे हैं। दिशा की यह खोज इस बात का उदाहरण है कि अगर बच्चों को सही दिशा और प्रोत्साहन मिले, तो वे समाज की बड़ी समस्याओं का हल निकाल सकते हैं।

Exit mobile version