• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, August 16, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

Solar eclipse : किस तारीख को लगेगा इस साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए कहां कितनी देर रहेगा इसका असर

29 मार्च 2025 को लगने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा, जिसे यूरोप, उत्तरी अमेरिका और कुछ अन्य हिस्सों में देखा जा सकेगा। हालांकि, भारत समेत कई देशों में यह नजर नहीं आएगा। साल 2025 में दो सूर्य ग्रहण लगेंगे, जो खगोल प्रेमियों के लिए बेहद खास होंगे।

by SYED BUSHRA
March 1, 2025
in राष्ट्रीय
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

First Solar Eclipse of 2025,साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। हालांकि, यह पूर्ण नहीं बल्कि आंशिक सूर्य ग्रहण होगा क्योंकि चंद्रमा की केंद्रीय छाया पृथ्वी के दक्षिण से गुजरेगी। यह खगोलीय घटना यूरोप और उत्तरी ध्रुव के कुछ हिस्सों को करीब चार घंटे तक अंधेरे में डुबो देगी।

एक वेबसाइट के मुताबिक, इस आंशिक सूर्य ग्रहण को दुनिया भर में करीब 814 मिलियन लोग देख सकेंगे।

Related posts

Mahatma Gandhi Stray Dogs Case

दिल्ली में कुत्तों को लेकर बहस छिड़ी ,महात्मा गांधी और 60 कुत्ते, क्या था कम पाप बनाम बड़ा पाप मामला

August 16, 2025
Operation Sindoor:अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की पुष्टि, भारतीयो ने बनाया दुनिया का सबसे लंबी दूरी तक मिसाइल हिट का रिकॉर्ड

Operation Sindoor:अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की पुष्टि, भारतीयो ने बनाया दुनिया का सबसे लंबी दूरी तक मिसाइल हिट का रिकॉर्ड

August 15, 2025

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

यह आंशिक सूर्य ग्रहण उत्तरी-पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के पूर्वी हिस्से, यूरोप और उत्तरी रूस में दिखाई देगा। खासतौर पर कनाडा, पुर्तगाल, स्पेन, आयरलैंड, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, डेनमार्क, जर्मनी, नॉर्वे, फिनलैंड और रूस में इसे देखा जा सकेगा।

हालांकि, भारत में यह ग्रहण नहीं दिखेगा। इसके अलावा, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, अफगानिस्तान, फिजी, मॉरीशस और संयुक्त अरब अमीरात में भी इसे नहीं देखा जा सकेगा।

सूर्य ग्रहण होता क्या है

जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आकर सूर्य की रोशनी को आंशिक या पूरी तरह रोक देता है, तो इसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। यह खगोलीय घटना वैज्ञानिकों के लिए तो रोचक होती ही है, साथ ही आम लोगों में भी इसे लेकर काफी उत्साह होता है।

सूर्य ग्रहण चार प्रकार के होते हैं

पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Eclipse), जब चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढक लेता है और केवल सूर्य की बाहरी परत (कोरोना) दिखाई देती है।

वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Eclipse), जब चंद्रमा सूर्य के बीच आ जाता है, लेकिन उसका आकार छोटा होने के कारण सूर्य का किनारा एक चमकती हुई अंगूठी जैसा दिखता है।

आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Eclipse),जब चंद्रमा सूर्य का सिर्फ एक हिस्सा ढकता है। 29 मार्च 2025 को ऐसा ही आंशिक ग्रहण होगा।

संकर सूर्य ग्रहण (Hybrid Eclipse), यह ग्रहण कुछ जगहों पर पूर्ण और कुछ जगहों पर वलयाकार रूप में नजर आता है।

2025 खगोल विज्ञान प्रेमियों के लिए खास साल

इस साल दो सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं। पहला ग्रहण 29 मार्च को होगा, जो यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और उत्तरी ध्रुव के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

वहीं, दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा, जो दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में देखा जा सकेगा। हालांकि ये दोनों पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होंगे, लेकिन फिर भी खगोल प्रेमियों और वैज्ञानिकों के लिए यह साल खास रहेगा।

29 मार्च का सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा

यह ग्रहण करीब चार घंटे तक चलेगा। ग्रहण की शुरुआत सुबह 7:50 बजे (पेरिस समयानुसार) होगी। इसका अधिकतम प्रभाव सुबह 11:47 बजे तक रहेगा और यह दोपहर 1:43 बजे के करीब समाप्त होगा।

जो लोग ग्रहण की केंद्रीय रेखा के पास होंगे, उन्हें सूर्य का बड़ा हिस्सा ढका हुआ नजर आएगा।

कैसे देखें यह अद्भुत नज़ारा

ग्रहण देखने के लिए मौसम का साफ होना जरूरी है। इसलिए ऐसी जगह का चुनाव करें जहां बादल कम हों। पहाड़ी इलाकों या खुले स्थानों से इसे देखना ज्यादा बेहतर रहेगा।

सुरक्षा का ध्यान रखें

बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सूर्य की ओर सीधे न देखें।

स्पेशल सोलर ग्लासेस या सोलर फिल्टर वाले टेलीस्कोप का इस्तेमाल करें।

अगर आपके पास सही उपकरण नहीं हैं, तो ग्रहण को ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देखें।

Tags: AstronomySolar Eclipse
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Holi Offer: Vi होली पर दे रहा है अपने यूज़र्स को बेहतरीन ऑफ़र, जानें एक बार के रिचार्ज में मिलेगा कितना फायदा

Next Post

‘Kannappa’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, विष्णु मांचू ने अपने कबीले के लिए ऐसे लड़ा दिलचस्प संघर्ष…

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
Kannappa Teaser

'Kannappa’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, विष्णु मांचू ने अपने कबीले के लिए ऐसे लड़ा दिलचस्प संघर्ष...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version