Site icon News1India

शिक्षिका का आशिक़ बना नाबालिग! ट्यूशन से ताज़, होटल-हवस तक की दास्तां

Surat

Surat News: 13 वर्षीय छात्र के साथ 23 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के संबंध और गर्भवती होने के खुलासे ने पुलिस को चौकन्ना कर दिया है। यह मामला बच्चों की सुरक्षा, भरोसे के दायरे और ट्यूशन जैसे निजी संस्थानों में निगरानी की कमी को उजागर करता है। पुलिस ने शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़के को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है, जो इस वक्त काउंसलिंग ले रहा है। वहीं, पुलिस पूरे घटनाक्रम की टाइमलाइन और साक्ष्य जुटा रही है। समाज में इस घटना को लेकर गुस्सा है और बाल संरक्षण के लिए कड़े कानून की मांग उठ रही है।

ट्यूशन टीचर और छात्र गायब हुए, मामला बना अपहरण का

Surat की रहने वाली 23 वर्षीय ट्यूशन टीचर मानसी नई 25 अप्रैल को अपने 13 वर्षीय छात्र के साथ अचानक लापता हो गई थी। दोनों को आखिरी बार सूरत रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी में साथ देखा गया था। छात्र के परिजनों ने 26 अप्रैल को अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने चार दिन की गहन तलाशी के बाद गुजरात-राजस्थान सीमा पर शामलाजी में दोनों को एक बस से बरामद किया।

शहर-दर-शहर सफर और चौंकाने वाला खुलासा

पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने अहमदाबाद, वडोदरा, दिल्ली और जयपुर सहित कई शहरों की यात्रा की थी और इस दौरान होटलों में भी रुके थे। पूछताछ में मानसी ने दावा किया कि वह पांच महीने की गर्भवती है और उस बच्चे का पिता 13 वर्षीय छात्र है। यह भी बताया गया कि पिछले एक साल से दोनों के बीच शारीरिक संबंध थे।

POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच तेज

Surat डीसीपी भागीरथ सिंह गढ़वी ने बताया कि शिक्षक ने प्रारंभिक पूछताछ में नाबालिग के साथ संबंध स्वीकारे हैं और मेडिकल जांच से उसकी गर्भावस्था की पुष्टि भी हो गई है। इसके बाद POCSO एक्ट के तहत गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं। नाबालिग को परामर्श के लिए विशेषज्ञों के पास भेजा गया है और उसकी काउंसलिंग की जा रही है।

समाज में आक्रोश, कड़े कानून की मांग

इस घटना ने Surat सहित पूरे गुजरात में चिंता की लहर पैदा कर दी है। अभिभावक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ट्यूशन संस्थानों पर निगरानी बढ़ाने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है। पुलिस अब होटल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डेटा की जांच कर रही है ताकि मामले की पूरी तस्वीर साफ की जा सके।

Agra में दिनदहाड़े ज्वैलरी शोरूम लूट, मालिक की हत्या: शहर में मची खलबली

Exit mobile version