Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

4 बार MLA का लड़ा चुनाव, BJP ने भी दिया टिकट, पुलिस ने बाहुबली नेता सूर्या को एनकाउंटर में किया ढेर

झारखंड के गोड्डा में पुलिस ने एनकाउंटर में सूर्या हांसदा को ढ़ेर कर दिया है, सूर्या हांसदा झारखंड के बोरियों विधानसभा सीट से विधायक बनने के लिए कई बार चुनाव भी लड़ चुका है।

Vinod by Vinod
August 11, 2025
in Latest News, क्राइम, राष्ट्रीय
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। यूपी में एसटीएफ ने कुछ माह पहले गोरखपुर के मोस्टवांटेड माफिया मनोज सिंह को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। मारा गया अपराधी बीएसपी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके था। मनोज की तरह एक और सफेदपोश बाहुबली का झारखंड पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान काम तमाम कर दिया। मारे गए क्रिमिनल का नाम सूर्या हांसदा है। हांसदा कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। सूर्या ने राजनीति में भी हाथ आजमाए थे। वह चार बार विधायकी का चुनाव लड़ चुका था। एक बार सूर्या ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा। हालांकि सूर्या एक भी चुनाव नहीं जीता।

झारखंड की पुलिस ने रविवार को सूर्या हांसदा को देवघर से गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस की टीम उसकी निशानदेही पर गोड्डा जिला के ललमटिया जंगल में छुपाए गए हथियार को बरामद करने गई थी। इसी दौरान वह पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो बाहुबली अपराधी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सूर्या मारा गया। पुलिस ने सूर्या हांसदा के शव को कब्जे में लेने के बाद, पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मारा गया अपराधी सूर्या हांसदा राजनीतिक रसूख भी रखता था। वह झारखंड के साहिबगंज जिले के बोरियों विधानसभा सीट से विधायक बनने के लिए कई बार चुनाव भी लड़ चुका है।

RELATED POSTS

Crime News: 10 साल की मासूम का पहले किया किडनैप.. फिर रेप और हत्या, मचा हड़कंप

June 4, 2023

Jharkhand: धनबाद में धंसी जमीन, 2 दर्जन से ज्यादा लोग दबे, समय पर नहीं पहुंची पुलिस

November 18, 2022

सूर्या सियासत के साथ अपराध की दुनिया का बादशाह था। लूट, डकैती, मर्डर और अपहरण के साथ ही वह रंगदारी भी वसूलता था।साल 2019 में सूर्यनारायण हांसदा उर्फ सूर्या हांसदा को भारतीय जनता पार्टी ने बोरियों विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था, जबकि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में सूर्या हांसदा ने टिकट नहीं मिलने पर भारतीय जनता पार्टी छोड़ दिया। वह जेएलकेएम पार्टी के सिम्बल पर, बोरियों विधानसभा सीट से चुनावी दंगल में उतरा था। हालांकि उसे हार का सामना करना पड़ा। पुलिस एनकाउंटर में मारा गया सूर्या हांसदा बोरियों विधानसभा सीट से चार बार चुनावी मैदान ने उतर चुका था। सूर्या की राजनीति में अच्छी पकड़ थी। उसकी तस्वीरें कई राजनेताओं के साथ भी हैं।

सूर्यनारायण हांसदा उर्फ सूर्या हांसदा के खिलाफ झारखंड के गोड्डा जिला व साहिबगंज जिले में जनवरी महीना से लेकर अब तक कुल तीन मामले दर्ज हैं। इन मामलों में मुख्य रूप से ईसीएल खदान क्षेत्र में 30 से 40 राउंड फायरिंग, हाइवा फूंकने व साहिबगंज में पेट्रोल पंप के समीप आगजनी की घटना शामिल है। सूर्या हांसदा पर अपहरण हत्या, लूट सहित अन्य अपराध के दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक सूर्या एक संगठिन गिराह चलाता था। सूर्या को पुलिस कईबार जेल भी भेज चुकी थी। राजनीति में अच्छी पकड़ होने के चलते सूर्य जमानत करवा कर जेल से बाहर आ जाता और अपराधिक वारदातों को अंजाम देता।

 

Tags: Jharkhand PoliceSurya Hansda has contested electionsSurya Hansda killed in encounterwho is criminal Surya Hansda
Share198Tweet124Share50
Vinod

Vinod

Related Posts

Crime News: 10 साल की मासूम का पहले किया किडनैप.. फिर रेप और हत्या, मचा हड़कंप

by Ayushi Dhyani
June 4, 2023

श्रावस्ती जनपद से आज दिल को दहला देने वाली घटना चर्चा में आई है, यहां पर 10 साल की मासूम...

Jharkhand: धनबाद में धंसी जमीन, 2 दर्जन से ज्यादा लोग दबे, समय पर नहीं पहुंची पुलिस

by Muskaan Rajput
November 18, 2022

धनबाद में जमीन धंसने से बड़ा हादसा हो गया है, बताया जा रहा है कि घटना के दौरान करीब 25-30...

Jharkhand: दुमका में फिर दोहराया पेट्रोल कांड, युवती ने शादी से किया इंकार तो पेट्रोल छिड़कर लगा दी आग

by Muskaan Rajput
October 7, 2022

झारखंड के दुमका में एक बार फिर पेट्रोल की घटना दोहराई गई है. जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी...

Next Post

Johann Gutenberg faces tough questions during news conference

delhi

Delhi और 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन भी जारी रहेगा मौसम का असर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version