Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

निलंबित बीजेपी विधायक राजा सिंह फिर गिरफ्तार,  पैगंबर मोहम्मद पर की थी अपमानजनक टिप्पणी

Web Desk by Web Desk
August 25, 2022
in देश, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गुरुवार, 25 अगस्त को गोशामहल विधायक राजा सिंह को हैदराबाद पुलिस ने कथित तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाने और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में फिर से गिरफ्तार किया। पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के खिलाफ टिप्पणी करने से संबंधित एक मामले में कुछ समय पहले हीं उन्हें जमानत मिली , निलंबित भाजपा विधायक राजा सिंह को  हैदराबाद पुलिस ने एक निवारक निरोध प्रावधान के तहत हिरासत में लिया था।

पुलिस ने उनको 41 ए सीआरपीसी के तहत कानूनी शर्तों के अनुसार नोटिस जारी किया, जिसमें नौ धाराओं का उल्लेख है। मुस्लिमों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए राजा पर अप्रैल में शाहिनयथगंज थाने और 2022 के फरवरी में मंगलहाट थाने में दर्ज दो मामलों से संबंधित नोटिस जारी किए गए थे।

RELATED POSTS

Delhi Dharam Sansad: धर्म संसद में भड़काऊ भाषण मामले में दिल्ली पुलिस पर बरसा SC, दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

January 13, 2023

UP: सीएम योगी को Supreme Court से बड़ी राहत, हेट स्पीच मामले में याचिका खारिज

August 26, 2022

राजा सिंह के आवास पर भारी सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था और उन्हें गांधी अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद चेरलापल्ली जेल ले जाया जाएगा। गिरफ्तारी से पहले, राजा सिंह ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने विवादित वीडियो जारी करने का कारण बताया था। रिकॉर्ड के अनुसार  राजा सिंह के खिलाफ 101 आपराधिक मामलों दर्ज हैं। जिनमे से वह 18 सांप्रदायिक अपराधों के मामलों से जुड़े हैं।

राजा सिंह पहले भी अन्य धर्मों के खिलाफ भड़काऊ भाषण और अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए जाने जाते हैं। इसी साल जून में, सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए उन पर आपरधिक मामला दर्ज किया गया था। राजा सिंह ने सूफी संत और अजमेर शरीफ के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। फरवरी में राजा को उत्तर प्रदेश के वोटरों को धमकी देने के लिए भी गिरफ्तार किया गया था।  उन्होंने उत्तर प्रदेश के वोटरों से कहा था की अगर उन्होंने ने बीजेपी को वोट नहीं दिया तो उन्हें उसका भुगतान करना होगा।

Tags: Goshamahal MLA Raja SinghHate SpeechProphet MohammadRaja Singh
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Delhi Dharam Sansad: धर्म संसद में भड़काऊ भाषण मामले में दिल्ली पुलिस पर बरसा SC, दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

by Juhi Tomer
January 13, 2023

दिसंबर 2021 में दिल्ली में धर्म संसद में भड़काऊ भाषण के मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस पर सवाल...

UP: सीएम योगी को Supreme Court से बड़ी राहत, हेट स्पीच मामले में याचिका खारिज

by Web Desk
August 26, 2022

यूपीः उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. साल 2007 में सुप्रीम कोर्ट...

Next Post

सोशल मीडिया पर सेक्सी फोटो डालकर ट्रोल हुई Ankita Lokhande

Daily Horoscope: मेष, सिंह, मकर समेत इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, पढ़े आज का राशिफल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version