रविवार, अक्टूबर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की भीष्म प्रतिज्ञा, अब नहीं पहनेंगे चप्पल-जूते और 48 दिन तक खुद को मारेंगे 6 कोड़े

कर्नाटक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने जूता-चप्पल नहीं पहनने की खाई कसम, रखेंगे उपवास और खुद को मारेंगे कोड़े।

by Vinod
दिसम्बर 26, 2024
in Latest News, TOP NEWS, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। तमिलनाडु के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने एक वारदात से आहत होकर भीष्म प्रतिश्रा ली है। उन्होंने ऐलान किया है कि 27 दिसंबर से लेकर जब तक डीएमके सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, तक मैं चप्पल-जूते नहीं पहनूंगा। इसके साथ ही उन्होंने भगवान मुरुगन के सभी 6 धामों में जाने के लिए 48 दिनों के उपवास के अलावा खुद के शरीर पर कोड़े मारने की भी घोषणा की।

क्यों बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने खाई कसम

दरअसल, चेन्नई अन्ना विश्वविद्यालय परिसर में एक 19 वर्षीय छात्रा के दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद बीजेपी ने राज्य की डीएमके सरकार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बीजेपी के दिग्गज नेता व पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और उपाध्यक्ष कारू नागराजन प्रोटेस्ट में शामिल हुए। पुलिस ने दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया।

RELATED NEWS

Milk Price: कल से इस प्रदेश में बढ़ेंगी दूध की कीमत, जाने पशुपालकों को मिलेगा कितना लाभ

Milk Price: कल से इस प्रदेश में बढ़ेंगी दूध की कीमत, जाने पशुपालकों को मिलेगा कितना लाभ

अगस्त 31, 2026
BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

अगस्त 17, 2026

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान

इनसब के बीच तमिलनाडु बीजेपी चीफ अन्नामलाई ने इस घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी को नाटकीय अंदाज में व्यक्त किया। उन्होंने डीएमके सरकार के सत्ता में रहने तक जूते न पहनने की घोषणा की। अपनी इस भावना को दर्शाने के लिए अन्नामलाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सार्वजनिक रूप से जूते उतार दिए और नंगे पैर रहने का संकल्प लिया। अन्नामलाई ने कहा कि जब तक डीएमके सरकार सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, मैं जूते नहीं पहनूंगा।

48 दिनों तक रखेंगे उपवास

तमिलनाडु बीजेपी चीफ अन्नामलाई ने आगे कहा कि वे भगवान मुरुगन के छह पवित्र मंदिरों की तीर्थयात्रा करेंगे और 48 दिनों का उपवास रखकर बुराइयों को मिटाने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपने आवास के बाहर खुद को कोड़े मारने जैसी प्रायश्चित की योजना का भी ऐलान किया। बीजेपी चीफ ने चेन्नई के अन्ना विश्वविद्यालय में यौन उत्पीड़न मामले को लेकर डीएमके सरकार की आलोचना की और मामले में एफआईआर लीक करने के लिए पुलिस पर निशाना साधा।

आरोपी को पुलिस बचा रही

तमिलनाडु बीजेपी चीफ अन्नामलाई ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह आरोपी को बचा रही है। क्योंकि आरोपी डीएमके से जुड़ा हुआ है। उन्होंने 37 वर्षीय आरोपी ज्ञानशेखरन को डीएमके से जोड़ने वाले सबूत भी पेश किए। जिसमें तस्वीरें और दस्तावेज शामिल थे। अन्नामलाई ने डीएमके नेताओं और अपराधियों के बीच कथित संबंधों की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह मामला केवल अपराध का नहीं। बल्कि राजनीति और कानून के दुरुपयोग का भी है।

शुक्रवार को खुद को मारेंगे 6 कोड़े

बीजेपी चीफ ने कहा, हमेशा की तरह, हम चुनाव जीतने के लिए पैसे नहीं देंगे। हम बिना पैसे बांटे चुनाव लड़ेंग। जब तक डीएमके सरकार नहीं चली जाती, मैं चप्पल नहीं पहनूंगा। उन्होंने आगे कहा कि वह कल (शुक्रवार को) कोयंबटूर स्थित अपने आवास के बाहर खुद को 6 बार कोड़े मारेंगे ताकि सभी बुराइयों को खत्म किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि ये लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक प्रदेश से डीएमके का सफाया नहीं हो जाता।

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

बता दें, घटना उस समय हुई जब पीड़िता और उसका पुरुष मित्र अन्ना विश्वविद्यालय परिसर के सुनसान इलाके में चर्च की ओर जा रहे थे। आरोपियों ने पुरुष मित्र पर हमला किया और महिला के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने 37 वर्षीय ज्ञानशेखरन को गिरफ्तार किया है। जो सड़क किनारे बिरयानी बेचने का काम करता था। आरोप है कि छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पहले सिर्फ दुष्कर्म के तहत केस दर्ज किया था।

Tags: AnnamalaiBJPBJP State PresidentDMKTamil Nadu
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Milk Price: कल से इस प्रदेश में बढ़ेंगी दूध की कीमत, जाने पशुपालकों को मिलेगा कितना लाभ

Milk Price: कल से इस प्रदेश में बढ़ेंगी दूध की कीमत, जाने पशुपालकों को मिलेगा कितना लाभ

by Sadaf Farooqui
अगस्त 31, 2026

Tamil Nadu Milk Price: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विधानसभा में नियम 110 के तहत दूध खरीद कीमत...

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने केंद्र की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया और इसके संभावित असर पर...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

Next Post
आर्थिक जनक के पुरोधा ने दुनिया को कहा अलविदा, जानें डॉ मनमोहन सिंह ने कैसे बदली देश की दशा-दिशा

आर्थिक जनक के पुरोधा ने दुनिया को कहा अलविदा, जानें डॉ मनमोहन सिंह ने कैसे बदली देश की दशा-दिशा

Aaj Ka Rashifal : आज का दिन कैसा रहेगा? 27 दिसंबर को इन राशियों को रहना है सतर्क, जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal : आज का दिन कैसा रहेगा? 27 दिसंबर को इन राशियों को रहना है सतर्क, जानें अपना भविष्य

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In