Tata Trusts New Chairman: रतन टाटा के बाद नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन

नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट (Tata Trusts) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह निर्णय शुक्रवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। यह जानकारी सीएनबीसी-TV18 की एक रिपोर्ट में दी गई है। नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं।

Tata Trusts New Chairman

Tata Trusts New Chairman: नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट (Tata Trusts) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह निर्णय शुक्रवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। यह जानकारी सीएनबीसी-TV18 की एक रिपोर्ट में दी गई है। नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं।

टाटा ट्रस्ट की शुक्रवार को दो बैठकें आयोजित की गईं, एक रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए और दूसरी नए चेयरमैन की नियुक्ति के लिए। रतन टाटा का निधन बुधवार रात मुंबई में हुआ, और उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया।

टाटा संस में है 66% की भागेदारी

इस नियुक्ति के साथ ही नोएल टाटा, सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के 11वें और सर रतन टाटा ट्रस्ट के छठवें चेयरमैन बन गए हैं। नोएल टाटा, नवल एच. टाटा और सिमोन एन. टाटा के बेटे हैं। नोएल टाटा पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी थे। इन दोनों ट्रस्ट की टाटा संस में 66 पर्सेंट हिस्सेदारी है। टाटा संस, डायवर्सिफाइड टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है।

मायावती का बड़ा ऐलान, रीजनल दलों से गठबंधन नहीं, बीजेपी-कांग्रेस से भी दूरी

चेयरमैनशिप के लिए चर्चा में थे कई नाम

नोएल टाटा (Tata Trusts New Chairman) के अलावा, मेहली मिस्त्री का नाम भी टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन के रूप में चर्चा में था। मेहली मिस्त्री को रतन टाटा का करीबी साथी माना जाता है और वे साल 2000 से टाटा ट्रस्ट में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में, वे दोनों प्रमुख टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं, और उन्हें अक्टूबर 2022 में इस भूमिका में शामिल किया गया था।

नोएल टाटा पिछले 40 वर्षों से टाटा ग्रुप का हिस्सा हैं और उन्होंने ट्रेंट जैसी कई बड़ी कंपनियों की जिम्मेदारी संभाली है। वर्तमान में, वे टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड के सदस्य हैं, और वे टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के वाइस चेयरमैन के पद पर भी कार्यरत हैं।

Exit mobile version