Site icon News1India

हिंडन एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी, उड़ान भरने से पहले मची हलचल!

Air India Flight

Air India Flight : गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए रवाना होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या IX 1511 को तकनीकी खराबी के चलते उड़ान भरने से रोक दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान को निर्धारित समय पर टेकऑफ करना था, लेकिन तकनीकी समस्या सामने आने के कारण उड़ान रोक दी गई।

लगभग एक घंटे से खड़ा है विमान 

यह विमान पिछले लगभग एक घंटे से रनवे पर खड़ा है, और तकनीकी टीम खराबी को ठीक करने में जुटी हुई है। इस स्थिति के चलते यात्रियों के बीच बेचैनी और असमंजस का माहौल बना हुआ है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि विमान उड़ान के लिए तैयार था, तभी अचानक किसी तकनीकी खामी का पता चला। सुरक्षा के मद्देनज़र उड़ान को तुरंत स्थगित कर दिया गया। फिलहाल एयर इंडिया की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, इंजीनियरिंग टीम रनवे पर ही विमान की जांच और मरम्मत में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें : शव ले जा रही एम्बुलेंस की मछली लदी पिकअप से भीषण…

Exit mobile version