Site icon News1India

Monsoon Session: साल का पहला मानसून सत्र हुआ शुरू, इन मुद्दों पर विपक्ष ने उठाए सवाल

PM Modi

सासंद में आज से मानसून सत्र की शुरूआत हो चुकी है। इस मानसून सत्र में कई मुद्दों पर चर्चा की जानी है और कई बिलों को भी पेश किया जाएगा। वहीं मानसून सत्र में मंहगाई, मणिपुर हिंसा इन पर भई विपक्ष ने जवाबदेही मांगी है। सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया । बताया जा रहा है कि ये मानसून सत्र बहुत जोरदार रहने वाला है ।

सत्र से पहले क्या बोले प्रधानमंत्री ?

इस साल के पहले मानसून सत्र के शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया और कहा कि इस मानसून सत्र में विश्वास बिल को पेश किया जाएगा । वहीं मणिपुर हिंसा पर भी पीएम ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मणिपुर घटना को लेकर मेरा दिल क्रोध और पीड़ा से भरा हुआ है। महिलाओं के साथ की जा रही इन शर्मनाक घटनाओं के अपराधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता । इस तरह का गुनाह करने वाले कौन है. वे अपनी जगह पर है. उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मैं सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि उन लोगों कि सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए,खासकर महिलाओं के साथ ऐसा कुछ होना बर्दाश्त नहीं हो सकता। चाहे ऐसी घटनाएं राजस्थान से हो या छत्तीसगढ़ से सभी मुख्यमंत्री ऐसे अपराधों को लेकर उचित कदम उठाए।

पुराने सांसद भवन में हुई सत्र की शुरूआत

सांसद में आज इस साल के पहले मानसून सत्र की शुरूआत हो गई है। सांसद मेें विपक्ष मंहगाई , मणिपुर हिंसा को लेकर जवाबदेही की मांग भी की है और सूत्रों के हवालों से खबर है कि विपक्ष ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए महिलाओं के शर्मशार कर देने वाले वीडियो को लेकर मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह से इस्तीफे की मांग की है। वहीं केंद्र सरकार आज दिल्ली अध्यादेश समेत 31 बिल पास कर सकताी है। बता दे कि इस मानसून सत्र को नए सांसद भवन के तैयार होने के बाद भी पुराने सासंद भवन में ही शुरू किया गया है।

कब तक चलेगा ये सत्र

साल का पहला मानसून सत्र 20 जुलाई 2023 को शुरू किया गया है। सांसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कुछ दिन पहले दिए अपने बयान में बताया था कि इस बार मानसून सत्र आगामी 20 जुलाई को शुरू होगा और 11 अगसत तक चलेगा। साथ ही कहा था कि ये सत्र 23 दिनों तक चलेगा और इसमे 17 बैठक आयोजित की जाएंगी।

 

Exit mobile version