Site icon News1India

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई मुसीबत, कोहरे की वजह से कई ट्रेनें हुई लेट

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे और ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। कई राज्यों में घने कोहरे की चादर छाई हुई है। इस वजह से कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं कुछ राज्यों में बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों तक राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रह सकता है। जिससे ठंड और बढ़ जाएगी। उत्तर भारत में पड़ रही ठंड और कोहरे का असर रेलवे पर भी पड़ा है। नॉर्दन रेलवे ने जानकारी दी है कि कोहरे की वजह से दिल्ली जाने वाली 21 ट्रेनें आज लेट चल रही हैं।

Exit mobile version