Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

यूक्रेनी सैनिक को दुनिया कर रही है सलाम, देश के लिए कुछ इस तरह दी कुर्बानी…

lakhan Rawat by lakhan Rawat
February 27, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय, विदेश
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: रूस के मंसूबों पर यूक्रेन के एक वीर जवान ने अपनी जान माल की चिंता को ताक पर रखते हुए कुछ ऐसा किया जिसे आप लोग सुनकर दंग रह जाएंगे। इस समय रूसी सेना ने यूक्रेन में तबाही मचाई हुई है। कहीं लड़ाकू विमानों का शोर है तो कहीं गोले बारूद की धमक। इसी लड़ाई के चलते दोनों देशों में अशांति का माहौल है। युद्ध में यूक्रेन के एक सैनिक ने अपने देश के लिए प्राणों की बाजी लगा दी जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

यूक्रेनी सैनिक ने रूसी टैंकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए अपनी जिंदगी को देश के लिए न्योछावर कर दिया। दरअसल, रूसी सेना हेनिचेस्क ब्रिज (Henichesk bridge) की तरफ अपने पांव पसारने की कोशिश में जुटी थी। इस सैनिक की तैनाती इसी ब्रिज पर की गई थी। जब इस सैनिक को रूसी सेना को रोकने का कोई तरीका नज़र नहीं आया तो उसने इस ब्रिज को ही उड़ा डाला। ऐसी स्थिति में कुछ फैसला लेने के लिए समय बहुत कम था, जिसे देखते हुए सैनिक विटाली स्काकुन वोलोडिमिरोविच ( Vitaly Skakun Volodymyrovych) ने अपने देश को बचाया और जाते जाते एक अनोखी मिसाल पेश की।

RELATED POSTS

Russia-Ukraine War: रूस की ताजा धमकी से विश्वयुद्ध की संभावना बढ़ी, जानें क्या है पूरा मामला

October 14, 2022

यूक्रेन संकट पर भारत ने दिया रूस को झटका, संयुक्त राष्ट्र महासभा में खारिज की पुतिन की मांग, विरोध में किया मतदान

October 11, 2022

रूसी टैंकों को रोकने के लिए उसके बलिदान को अब यूक्रेनी सेना समेत पूरी दुनिया उसकी शहादत को नमन कर रही है। यूक्रेन के इस सैनिक को देश के हीरो के रूप में देखा जा रहा है। यूक्रेनी सेना ने फेसबुक पर लिखा,जब रूसी टैंक क्षेत्र में प्रवेश कर गए तो मरीन बटालियन इंजीनियर वोलोडिमिरोविच को हेनिचेस्क ब्रिज (Henichesk bridge) पर तैनात किया गया था। सूत्रों के अनुसार ऐसे समय में इस जवान ने देश की चिंता की और बिना सोचे समझे खुद को बम की चपेट में लेते हुए देश के लिए शहीद होकर रूस के इरादों पर पानी फेर दिया।

(निशांत दीक्षित)

Tags: Russia-Ukraine conflict LIVEukraine crisisvlamdir putin
Share197Tweet123Share49
lakhan Rawat

lakhan Rawat

Related Posts

Russia-Ukraine War: रूस की ताजा धमकी से विश्वयुद्ध की संभावना बढ़ी, जानें क्या है पूरा मामला

by Abhinav Shukla
October 14, 2022

Kyiv: यूक्रेन पर लगातार मिसाइल से हमलों के बीच रूस ने तीसरे विश्वयुद्ध की धमकी दे दी है। रूस ने...

यूक्रेन संकट पर भारत ने दिया रूस को झटका, संयुक्त राष्ट्र महासभा में खारिज की पुतिन की मांग, विरोध में किया मतदान

by Web Desk
October 11, 2022

न्यूयॉर्क। यूक्रेन पर रूसी हमले के मामले में भारत ने रूस को जोरदार झटका दिया है। संयुक्त राष्ट्र संघ में...

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के कई शहरों में रूस का मिसाइल हमला, भारी तबाही के साथ सैकड़ों की गई जान

by Abhinav Shukla
October 10, 2022

Kyiv: यूक्रेन पर रूसी हमले के आठवें महीने में युद्ध तेज गति से और नए तरीके से आगे बढ़ रहा...

Russia Ukraine War: रूस से जंग में हार नही मान रहा यूक्रेन, 24 घंटे में किया 29 बड़े हमले

by Abhinav Shukla
October 3, 2022

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूसी हमले के लगभग साढ़े सात महीने होने जा रहे हैं। रूस ने यूक्रेन के...

Russia Ukraine War: यूक्रेन के लुहांस्क, डेस्क, खेरसॉन, जपोरिजिया आज से हो जाएंगे रूस के

by Abhinav Shukla
September 30, 2022

मास्को। यूक्रेन के लुहांस्क, डोनेस्क, खेरसान और जपोरीजिया को रूस आज (शुक्रवार) अपनी सीमा में आधिकारिक रूप से शामिल कर...

Next Post

जानिए कॉमेडी से हंसाने वाले जेलेंस्की कैसे बने यूक्रेन के राष्ट्रपति...

Facebook और Twitter पर अपने आप चलने वाले वीडियो को रोकने के लिए करें इस ट्रीक को फॉलो

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist