Site icon News1India

तिरुपति बालाजी मंदिर में मची भयानक भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक

Tirupati Stampede

Tirupati Stampede : आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में भगदड़ की घटना में 7 श्रद्धालुओं की जान चली गई। यह हादसा वैकुंठ द्वार सर्व दर्शन के दौरान टोकन वितरण के समय तिरुपति के विष्णु निवासम में हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा जा रहा है।

सीएम ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर घायलों के इलाज की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में हुई भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया, जिसमें छह लोगों की जान चली गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। राष्ट्रपति ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने संदेश में लिखा, “तिरुपति में भगदड़ की घटना के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ।” उन्होंने लिखा, “मैं इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी इस दुखद घटना पर शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए आश्वासन दिया कि वे आज ही उनके साथ मुलाकात करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने जताया शोक

वाईएसआरसीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तिरुपति में विष्णु निवासम के पास वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टोकन लेने के दौरान हुई भगदड़ में हुई चार श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस हादसे से उन्हें अत्यंत दुख पहुंचा है। घटना के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु टोकन लेने के लिए एकत्रित हुए थे, जिससे यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। रेड्डी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने की अपील की।

किया गया उपायों का आह्वान

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए वैकुंठ एकादशी दर्शन के दौरान हुई जान-माल की हानि पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से तुरंत व्यवस्था बहाल करने और ऐसे हादसे दोबारा न हों, इसके लिए त्वरित कदम उठाने का आग्रह किया। रेड्डी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू कल सुबह तिरुपति पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेंगे और घायलों से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस शहर में पूजी जाती है रावण की फैमिली की ये राक्षसी, मंदिर में…

उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का बयान

उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह जानकर बेहद दुख हुआ कि तिरुपति में वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए बनाए गए टोकन केंद्रों पर हुई भगदड़ में छह लोगों की जान चली गई। भगवान के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की ऐसी दुखद मौत अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।” उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए स्वास्थ्य विभाग से घायलों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का सुझाव दिया।

Exit mobile version