Site icon News1India

प्रचंड गर्मी के बाद बरसेगी राहत की बारिश! आंधी-तूफान मचाएंगे कहर, जानें कैसा रहेगा आज के मौसम हाल ?

Today Weather update

Today Weather Update : देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों मौसम का रूप तेजी से बदल रहा है। एक ओर उत्तर भारत के राज्यों जैसे दिल्ली, यूपी और बिहार भीषण गर्मी की चपेट में हैं, तो वहीं दक्षिण और पश्चिमी भारत के कई क्षेत्रों में भारी बारिश ने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई इलाकों में तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

दिल्ली NCR में गर्मी के बीच बदलेगा मौसम

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिन में तेज गर्मी का दौर जारी है, लेकिन शाम होते-होते मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार 24 मई 2025 को दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में तेज हवा चलने की संभावना है। शुक्रवार 23 मई को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। विभाग ने अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। रविवार 25 मई को कई जगहों पर तेज आंधी की संभावना जताई गई है।

यूपी-बिहार में लू का कहर बरकरार

उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग इन दिनों झुलसा देने वाली गर्मी से बेहाल हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में तेज हवाएं और हल्की बारिश लोगों को थोड़ी राहत दे सकती हैं, लेकिन पूर्वी यूपी में फिलहाल लू और चटक धूप का असर बना रहेगा। बिहार में भी स्थिति कुछ अलग नहीं है – पटना सहित कई जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। तापमान में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है, जिससे राहत मिलना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें : आज आपके शहर में सोना-चांदी कितना महंगा? फटाफट जानें…

दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 23 से 28 मई 2025 के दौरान गोवा, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई इलाकों में जोरदार बारिश होने की संभावना है। गोवा में 23 से 25 मई तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं, जबकि कर्नाटक में 24 से 27 मई के बीच तेज बारिश की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा, केरल और कर्नाटक के समुद्री किनारों पर तेज़ हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।

Exit mobile version