Top Snowfall Destinations : सर्दियों में घूमने की ये बेहतरीन जगहें न करें मिस, दोस्तों के साथ बनाए प्लान

Top Snowfall Destinations : : सर्दियों के मौसम में पहाड़ों की सफर का अपना अलग ही मजा होता है। बर्फ से ढकी चोटियां, ठंडी हवाएं और शांत वातावरण इस मौसम को खास बना देते हैं। अगर आप भी सर्दियों में बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं, तो इन जगहों की सैर कर सकते हैं। 

Top Snowfall Destinations : सर्दियों के मौसम में पहाड़ों की सफर का अपना अलग ही मजा होता है। बर्फ से ढकी चोटियां, ठंडी हवाएं और शांत वातावरण इस मौसम को खास बना देते हैं। बर्फ की सफेद चादर पहाड़ी इलाकों को इतना खूबसूरत बना देती है कि वहां समय बिताने से मन को सुकून मिलता है। सर्दियों में ट्रैकिंग, हाइकिंग और स्कीइंग जैसी चीजों का आनंद लिया जा सकता है। इस दौरान टुरिस्ट की भीड़ भी कम होती है, जिससे आप नेचर की खूबसूरती का भी लुत्फ शांति से उठा सकते हैं। अगर आप भी सर्दियों में बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं, तो इन जगहों की सैर कर सकते हैं:

मैक्लोडगंज (हिमाचल प्रदेश)

मैक्लोडगंज सर्दियों में बर्फबारी देखने के लिए बेहतरीन जगह है। अक्टूबर से फरवरी के बीच यहां की घाटियां बर्फ की सफेद चादर से ढकी रहती हैं। धार्मिक स्थलों में बगलामुखी मंदिर, नामग्याल मठ और मसरूर मंदिर भी देख सकते हैं।

Tourist Places In Mcleodganj,मैक्लोडगंज गए और इन 6 चीजों का लुत्फ नहीं उठाया तो खाक आपने ट्रैवल किया - places to visit in mcleodganj in hindi - Navbharat Times

 

कुफरी (हिमाचल प्रदेश)

शिमला के पास स्थित कुफरी सर्दियों में घूमने के लिए शानदार जगह है। नवंबर से मार्च के बीच यहां सबसे ज्यादा बर्फबारी होती है। इसे विंटर वंडरलैंड  भी कहा जाता है। फरवरी में यहां विंटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल भी होता है। हिमालयन नेचर पार्क, महासू पीक और ग्रीन वैली जैसी जगहें घूमने लायक हैं।

खज्जियार (हिमाचल प्रदेश)

चंबा जिले में स्थित खज्जियार गांव को मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। डलहौजी से 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह जगह सर्दियों में बर्फ की चादर से ढका रहता है। यहां खज्जियार झील, कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य और तिब्बती हस्तशिल्प केंद्र घूमने लायक जगहें हैं।

सर्दियों के इस खूबसूरत मौसम में इन जगहों की यात्रा आपके अनुभव को यादगार बना सकती है।

यह भी पढ़े : UP weather: यूपी में अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा: ठंड बढ़ेगी, 22 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Exit mobile version