Site icon News1India

व्यापारियों को मिली बड़ी राहत, सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में करी कटौती, जानें कितनी होगी नई कीमत

महंगाई की मार में मिली राहत आज एक अप्रेल से सरकार ने दी व्यापारियों को मंहगाई से राहत की सांस। बता दें सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती की है। अब से 19 किलो वाले सिलेंडर पर 91.50 रूपये तक की कटौती सरकार ने की है। वहीं अब दिल्ली में बिकने वाले 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 2028 रूपये होगी लेकिन इस बीच ऐसी जानकारी भी सामने आई है की सरकार ने घरेलू सिलेंडर के दाम में कुछ बदलाव नहीं के गए है।

कटौती के बाद इतने होंगे दाम

सरकार ने गैस सिलंडर के दाम में कटौती कर लोगों को राहत की सांस दी है। वहीं अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2028 रूपये, मुबंई में 1980, चेन्नई में 2192.50 रूपये कीमत हो चुकी है। लगातार महंगाई से परेशान व्यापारियों को सरकार ने राहत की सांस दिलाई है। सरकार ने घरेलू सिलंडर के दमों में कटौती नहीं की है। उनके दाम बिल्कुल वैसे ही है जैसा पिछले महीने थे।

घरेलू सिंलडर के लिए देने होंगे इतने पैसे

फिलहाल सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती की है घरेलू सिलंडर के दाम बिल्कुल वैसे ही स्थिर है, जैसे पिछले महीने थे। उपभोक्ताओं को उतने ही पैसे घरेलु सिलंडर के लिए चुकाने होंगे 1,103 रुपये,  मुंबई में 1102.50 रुपये, कोलकाता में 1,129 रुपये और चेन्नई में 1118.50

Exit mobile version