Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

ट्रेनों में जल्द मिलेगा ATM! पंचवटी एक्सप्रेस में रेलवे ने शुरू किया अनोखा प्रयोग

चलती ट्रेन में अब कैश निकालना भी होगा आसान। सेंट्रल रेलवे ने पंचवटी एक्सप्रेस में प्रायोगिक तौर पर ATM मशीन लगाई है। अगर प्रयोग सफल रहा, तो जल्द ही अन्य ट्रेनों में भी मिल सकती है यह सुविधा।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
April 16, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Railway ATM
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Railway ATM: अब ट्रेन यात्रा के दौरान कैश की चिंता छोड़िए, क्योंकि रेलवे ला रहा है चलती ट्रेन में ATM की सुविधा। सेंट्रल रेलवे ने मुंबई-मनमाड के बीच चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस में प्रायोगिक तौर पर ATM मशीन लगाई है। यह मशीन कोच के पिछले हिस्से में एक क्यूबिकल में लगाई गई है, जहां पहले पैंट्री थी। सुरक्षा के लिहाज से वहां शटर दरवाजा भी लगाया गया है। हालांकि यह सुविधा अभी पूरी तरह से लागू नहीं हुई है, लेकिन प्रयोग सफल रहा तो जल्द ही अन्य ट्रेनों में भी यह सेवा शुरू हो सकती है। इससे यात्रियों को इमरजेंसी में पैसे निकालने में सुविधा मिलेगी।

अब आप चलती ट्रेन में भी ATM का इस्तेमाल कर सकते है.

यह ATM मुंबई से मनमाड चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस में लगा है.@Central_Railway @RailMinIndia pic.twitter.com/6ozXzVtFcc

— Vivek Gupta (@imvivekgupta) April 16, 2025

RELATED POSTS

No Content Available

रेल यात्रियों को अब चलती ट्रेन में भी कैश की सुविधा मिल सकती है। सेंट्रल रेलवे ने पंचवटी एक्सप्रेस में ATM की सुविधा देकर एक नई शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को यात्रा के दौरान और अधिक सहूलियत देना है। पंचवटी एक्सप्रेस, जो मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और नासिक जिले के मनमाड जंक्शन के बीच चलती है, में यह मशीन लगाई गई है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह Railway ATM एक निजी बैंक द्वारा उपलब्ध कराया गया है। इसे वातानुकूलित चेयर कार कोच के पिछले हिस्से में लगाया गया है, जहां पहले अस्थायी पैंट्री थी। यात्रियों की सुरक्षा और मशीन तक सुविधाजनक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एक शटर दरवाजा भी लगाया गया है। इस कोच में आवश्यक परिवर्तन मनमाड रेलवे कार्यशाला में किए गए हैं।

“कम ऑन-कम ऑन आजा लड़ते हैं” मेट्रो में हुई ज़बरदस्त भिड़ंत, कपड़े फाड़ने तक पहुंचा झगड़ा!

रेलवे के मुताबिक, यह पहल अभी Railway ATM प्रायोगिक चरण में है। इसका उद्देश्य यह देखना है कि क्या चलती ट्रेन में ATM सेवा व्यवहारिक रूप से संभव है और यात्रियों के लिए कितनी उपयोगी साबित होती है। यदि प्रयोग सफल रहा, तो भविष्य में अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों में भी ऐसी व्यवस्था की जा सकती है।

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कई कदम उठाए हैं, जिनमें आरामदायक कुर्सियां, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रीडिंग लैंप जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं शामिल हैं। ATM की यह नई पहल उस कड़ी में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

हालांकि, अभी इस Railway ATM सुविधा को लेकर यात्रियों की प्रतिक्रियाएं और व्यवहारिक चुनौतियों का आकलन किया जाएगा। लेकिन यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो आने वाले समय में चलती ट्रेनों में भी बैंकिंग सेवाएं आम हो जाएंगी।

Tags: Railway ATM
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
ATM in Train

कैश की चिंता छोड़ो, अब चलती ट्रेन में ही निकालो पैसे, रेलवे में आई नई सुविधा

Supreme Court

"सरकार बताएगी कौन है मुस्लिम?" – वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में गरमाई बहस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version