Monday, November 16, 2026 7:26 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » UPS Update: UPS को चुनने वालों की संख्या कितनी हुई, पेंशन नियम, NPS स्विच विकल्प, एजुकेशन लोन से जुड़े आंकड़े किए साझा

UPS Update: UPS को चुनने वालों की संख्या कितनी हुई, पेंशन नियम, NPS स्विच विकल्प, एजुकेशन लोन से जुड़े आंकड़े किए साझा

सरकार ने संसद में बताया कि UPS को 1.22 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों ने चुना है। पेंशन नियम, NPS स्विच विकल्प और एजुकेशन लोन से जुड़े अहम आंकड़े भी साझा किए गए।

by SYED BUSHRA
16/12/2025

Unified Pension Scheme Update: संसद में केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को लेकर अहम जानकारी दी। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में लिखित जवाब में बताया कि 30 नवंबर 2025 तक कुल 1,22,123 केंद्रीय कर्मचारियों ने UPS को चुना है। इसमें नए भर्ती कर्मचारी, वर्तमान में सेवा में कार्यरत कर्मचारी और पहले से रिटायर हो चुके कर्मचारी भी शामिल हैं।

UPS को 1 अप्रैल 2025 से लागू किया गया था। शुरुआत में इसे चुनने की आखिरी तारीख 30 जून 2025 तय की गई थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर पहले 30 सितंबर और फिर 30 नवंबर 2025 कर दिया गया।

NPS में लौटने की वन-टाइम सुविधा

मंत्री ने बताया कि UPS चुनने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को कुछ शर्तों के साथ अपनी नौकरी के दौरान एक बार NPS में वापस जाने की सुविधा दी गई है। यह सुविधा वन-टाइम और एकतरफा होगी। हालांकि, यह सुविधा उन कर्मचारियों को नहीं मिलेगी जिन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही हो, होने वाली हो, या जिन्हें सजा के तौर पर नौकरी से हटाया गया हो, बर्खास्त किया गया हो या अनिवार्य रूप से रिटायर किया गया हो।

RELATED NEWS

8th Pay Commission: क्या है केंद्रीय कर्मचारियों की मांग, सैलरी कब बढ़ेगी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

8th Pay Commission: क्या है केंद्रीय कर्मचारियों की मांग, सैलरी कब बढ़ेगी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

August 1, 2026
8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी कर रहे नई सैलरी और पेंशन व्यवस्था की मांग

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी कर रहे नई सैलरी और पेंशन व्यवस्था की मांग

June 6, 2026

UPS के तहत सेवा से जुड़े मामलों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने सेंट्रल सिविल सर्विसेज़ (नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू करने) नियम, 2025 को अधिसूचित किया है।

कितनी पेंशन मिलेगी, क्या हैं शर्तें

पंकज चौधरी ने बताया कि जिन कर्मचारियों की कम से कम 25 साल की योग्य सेवा होगी, उन्हें रिटायरमेंट से पहले के आखिरी 12 महीनों की औसत बेसिक सैलरी का 50 प्रतिशत पक्का भुगतान मिलेगा। अगर किसी कर्मचारी की सेवा अवधि इससे कम है, तो पेंशन राशि उसी अनुपात में तय की जाएगी, लेकिन इसके लिए न्यूनतम 10 साल की सेवा जरूरी होगी।

इसके अलावा, 10 साल की न्यूनतम सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को सुपरएनुएशन के बाद हर महीने कम से कम 10,000 रुपये की सुनिश्चित पेंशन दी जाएगी।

फैमिली पेंशन के नियम

UPS के तहत फैमिली पेंशन की व्यवस्था भी साफ की गई है। पेंशन धारक की मृत्यु के बाद, कानूनी रूप से शादीशुदा जीवनसाथी को कुल पेंशन का 60 प्रतिशत दिया जाएगा। हालांकि, बच्चों को UPS के तहत यह सुनिश्चित फैमिली पेंशन नहीं मिलेगी।

एजुकेशन लोन और बैंकों की स्थिति

एक अन्य सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि पब्लिक सेक्टर बैंकों का ग्रॉस एनपीए 2020-21 में 7 प्रतिशत था, जो 2024-25 में घटकर 2 प्रतिशत रह गया है। इससे एजुकेशन लोन की गुणवत्ता में सुधार दिखा है।

उन्होंने बताया कि RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार बैंक अपनी बोर्ड-अप्रूव्ड लोन पॉलिसी के तहत क्रेडिट से जुड़े फैसले लेते हैं।

PM विद्यालक्ष्मी स्कीम से छात्रों को राहत

मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना 6 नवंबर 2024 को शुरू की गई थी। इस योजना का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि पैसों की कमी किसी भी होनहार छात्र को उच्च शिक्षा से न रोके। इस योजना के तहत देश के शीर्ष गुणवत्ता वाले उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिला पाने वाले योग्य छात्रों को बिना किसी गारंटी और गारंटर के आसान और पारदर्शी तरीके से एजुकेशन लोन दिया जाता है।

Related Posts

8th Pay Commission: क्या है केंद्रीय कर्मचारियों की मांग, सैलरी कब बढ़ेगी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

8th Pay Commission: क्या है केंद्रीय कर्मचारियों की मांग, सैलरी कब बढ़ेगी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

August 1, 2026
8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी कर रहे नई सैलरी और पेंशन व्यवस्था की मांग

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी कर रहे नई सैलरी और पेंशन व्यवस्था की मांग

June 6, 2026
8th Pay Commission: आठवां वेतन आयोग बना, कब से मिल सकती है नई सैलरी, क्या एरियर के साथ होगी बढ़ोतरी

8th Pay Commission: आठवां वेतन आयोग बना, कब से मिल सकती है नई सैलरी, क्या एरियर के साथ होगी बढ़ोतरी

October 30, 2025
Next Post
T20I Series: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका कौन स्टार ऑलराउंडर आखिरी दो मुकाबलों से हुआ बाहर

T20I Series: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका कौन स्टार ऑलराउंडर आखिरी दो मुकाबलों से हुआ बाहर

बॉर्डर 2 का टीज़र रिलीज होते ही छाया देशभक्ति का जुनून, सनी देओल की दहाड़ ने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए

बॉर्डर 2 का टीज़र रिलीज होते ही छाया देशभक्ति का जुनून, सनी देओल की दहाड़ ने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए

Bondi Beach

27 साल विदेश में रहा, 'भारत के माथे' पर लगाया 'खूनी दाग' बॉन्डी बीच पर नरसंहार! बेटा-बाप ने मिलकर 15 लोगों को भूना

POPULAR POST

Kolkata Mumbai Flight Hijack Threat

Flight Alert : कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को मिली हाईजैक की धमकी ,यात्रियों में मचा हड़कंप; क्या थी नोट में लिखी चेतावनी?

November 10, 2026
Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

November 9, 2026
Haldwani Chhath Puja 2026: हल्द्वानी में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, 13 नवंबर से शुरू होंगे चार दिवसीय कार्यक्रम

Haldwani Chhath Puja 2026: हल्द्वानी में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, 13 नवंबर से शुरू होंगे चार दिवसीय कार्यक्रम

November 11, 2026
Entertainment news: 44 साल की उम्र में नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी को बनाया हमसफर

Entertainment news: 44 साल की उम्र में नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी को बनाया हमसफर

November 14, 2026
Microsoft Outage : किसका सर्वर ठप, दुनिया भर में मचा कोहराम, आउटलुक से कोपायलट तक, स्पाइसजेट  उड़ानों पर असर

Microsoft Outage : किसका सर्वर ठप, दुनिया भर में मचा कोहराम, आउटलुक से कोपायलट तक, स्पाइसजेट उड़ानों पर असर

November 13, 2026
CNG Car : स्विफ्ट या ग्रैंड i10 निओस, कौन-सी कार पड़ेगी सस्ती? कीमत से माइलेज तक पूरा हिसाब

CNG Car : स्विफ्ट या ग्रैंड i10 निओस, कौन-सी कार पड़ेगी सस्ती? कीमत से माइलेज तक पूरा हिसाब

November 16, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India