Union Budget 2025: संसद का बजट सत्र आज से शुरू, राष्ट्रपति करेंगी संयुक्त सत्र को संबोधित

संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संयुक्त सत्र को संबोधित करने से होगी। इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें आयोजित की जाएंगी जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी।

Budget 2025

Union Budget 2025: संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संयुक्त सत्र को संबोधित करने से होगी। इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें आयोजित की जाएंगी जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। 1 फरवरी को वित्त मंत्री मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्ण बजट प्रस्तुत करेंगी। यह बजट सत्र 4 अप्रैल तक चलेगा जिसमें सरकार कई अहम विधेयक पेश कर सकती है जिनमें वक्फ संशोधन बिल भी शामिल है।

सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने जताई आपत्तियां

बजट सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Budget 2025) ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक में सभी दलों से संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने का अनुरोध किया गया लेकिन विपक्ष ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी। समाजवादी पार्टी ने महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना पर सदन में चर्चा की मांग की और पारदर्शी जांच की अपील की। राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन बजट सत्र में सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाएगा।

यह भी पढ़ें : व्हाइट हाउस के पास हुआ बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर से टकराया यात्री विमान

बजट सत्र में पेश होंगे 16 महत्वपूर्ण विधेयक

सरकार इस सत्र में 16 महत्वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती है जिनमें शामिल हैं..

  1. वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024
  2. मुसलमान वक्फ (रिपील) विधेयक, 2024
  3. बैंकिंग (संशोधन) विधेयक, 2024
  4. रेलवे (संशोधन) विधेयक, 2024
  5. आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024
  6. वित्त विधेयक, 2025
  7. विमान वस्तुओं में हितों का संरक्षण विधेयक, 2025
  8. “त्रिभुवन” सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक, 2025
  9. आप्रवासन और विदेशी विधेयक, 2025
  10. बिल ऑफ लैडिंग विधेयक, 2024
  11. तेल क्षेत्र (विनियमन और विकास) संशोधन विधेयक, 2024
  12. बॉयलर बिल, 2024
  13. समुद्र द्वारा माल की ढुलाई विधेयक, 2024
  14. तटीय नौवहन विधेयक, 2024
  15. मर्चेंट शिपिंग बिल, 2024
  16. गोवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में SC/ST के प्रतिनिधित्व का पुनर्समायोजन बिल, 2024

दो चरणों में होगा संसद का बजट सत्र

बजट सत्र दो चरणों में आयोजित होगा। पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा जबकि दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र के दौरान सरकार विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक सुधारों पर जोर दे सकती है और विपक्षी दल विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर सकते हैं।

Exit mobile version