Thursday, January 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

कहीं बारिश, कहीं लू के थपेड़े.. यूपी में मौसम ने बदला रंग, प्रयागराज में भीषण गर्मी

Weather : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
March 16, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Weather : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दिन के दौरान तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी का असर बरकरार रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। खासतौर पर पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है।

होली के बाद से ही प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, लेकिन सोमवार से फिर से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 17 से 21 मार्च तक राज्यभर में मौसम शुष्क बना रहेगा, और इस दौरान किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

RELATED POSTS

Weather

पहाड़ों और मैदानों में मौसम का कहर: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश, यूपी में गर्मी जारी

August 19, 2025
UP Weather Update:बरसात थमी, उमस और गरमी से लोग बेहाल जानिए कब मिलेगी इससे राहत

UP Weather Update:बरसात थमी, उमस और गरमी से लोग बेहाल जानिए कब मिलेगी इससे राहत

August 18, 2025

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

रविवार को मौसम विभाग ने मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, बुलंदशहर, संभल, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश और मेघ गर्जन का अनुमान जताया है।

हालांकि, दिन के समय तेज धूप के कारण बारिश का खास असर नहीं दिख रहा है, जिससे गर्मी का अहसास बना हुआ है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री से लेकर 38.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों में प्रयागराज सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अयोध्या का मौसम सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है।

Tags: Weather
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Weather

पहाड़ों और मैदानों में मौसम का कहर: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश, यूपी में गर्मी जारी

by Mayank Yadav
August 19, 2025

Weather Alert: उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम ने एक बार फिर तबाही मचाई है। जम्मू-कश्मीर में...

UP Weather Update:बरसात थमी, उमस और गरमी से लोग बेहाल जानिए कब मिलेगी इससे राहत

UP Weather Update:बरसात थमी, उमस और गरमी से लोग बेहाल जानिए कब मिलेगी इससे राहत

by SYED BUSHRA
August 18, 2025

Weather Update:उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मॉनसून कमजोर पड़ने के कार ण पूरे प्रदेश में...

monsoon alert India

Weather update : बारिश और आंधी का अलर्ट जारी,कहां समय से पहले पहुंचा मॉनसून, क्या लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

by SYED BUSHRA
June 1, 2025

Monsoon alert India : इस बार देश में मॉनसून ने सामान्य से पहले ही दस्तक दे दी है। दक्षिण भारत...

weather

UP में मौसम ने फिर बदली करवट, IMD का बड़ा अपडेट, इस हफ्ते होगी भारी बारिश, बढ़ेगी गर्मी!

by Kirtika Tyagi
March 23, 2025

UP Weather : उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश और तेज झोंकेदार हवा का अलर्ट जारी किया जा रहा...

दिल्ली-NCR, यूपी और हरियाणा में बढ़ेगी गर्मी, चढ़ेगा पारा, जानिए कहां है बारिश का अलर्ट!

दिल्ली-NCR, यूपी और हरियाणा में बढ़ेगी गर्मी, चढ़ेगा पारा, जानिए कहां है बारिश का अलर्ट!

by Kirtika Tyagi
March 22, 2025

Weather : दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।...

Next Post
Lavender plant benefits

Lavender plant benefits :कीड़े मकोड़े और मच्छर को भगाएं घर महकाएं खूबसूरती बढ़ाए जानिए इसके लिए कौन सा Plant लगाएं

gold

Gold Price Today : सोना बना महंगा सौदा...तोड़े सारे रिकॉर्ड, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version