Site icon News1India

UP News : मुस्कान का जेल में हो सकता है प्रेग्नेंसी टेस्ट, साहिल भी कर रहा जेलर से ये मांग

UP News : हिन्दी फिल्म के एक गीत के बोल है…मै तेरे प्यार में पागल…यकीनी तौर पर सौरभ हत्याकांड के पीछे रही वजह भी कुछ यही है…साहिल के प्यार में पागल मुस्कान ने दिलो जान से प्यार करने वाले पति के सीने पर वार करके मौत के घाट उतार दिया. शव के टुकड़े करके ड्रम में भर दिए. इससे भी दिल नहीं भरा तो उपर से सीमेंट भर दिया. ताकि सौरभ की मौत राज़ बनकर रह जाए, लेकिन कहते है कि गुनाह कितना ही बड़ा क्यों ना हो वो छिपाए नहीं छिप सकता. सौरभ हत्याकांड में पुलिस ने कातिल पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. अब सलाखों के पीछे अलग अलग बैरकों में बन्द सौरभ भी बैचेन है और मुस्कान भी परेशान है. परेशानी की वजह दम मारो दम वाली कहानी है.

Muskan का जेल में हो सकता है प्रेग्नेंसी टेस्ट

दरअसल, साहिल और मुस्कान को जेल की चार दिवारी के भीतर नशे की हुड़क लग रही है. लिहाज़ा रात और दिन करवटें बदल बदल कर कट रहे है। हलाकि मेरठ जेल प्रशासन ने मुस्कान और साहिल की नशा मुक्ति केन्द्र के काउंसलर्स से काउंसिलिंग भी कराई. लेकिन आदत तो आदत है बदलने कहां वाली है. जेल प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक मुस्कान भी बैरक के एक कोने में गुमसुम बैठी रहती है और साहिल भी।

Muskan के पेट में किसका बच्चा है

अब बात करते है मुस्कान की बैचेनी की दूसरी बड़ी वजह की और वो ये कि क्या मुस्कान गर्भवती है और अगर टेस्ट में ये साबित हो जाता है कि मुस्कान प्रेग्नेंट है तो फिर वाजिब सा सवाल ये उठेगा कि बच्चा किसका है। दरअसल जेल जाने के बाद से ही ये चर्चाएं ज़ोर पकड़ने लगी थी कि मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट हो सकता है। खबर ये भी है कि मुस्कान के प्रेमी साहिल ने प्रेग्नेंसी टेस्ट की मांग जेल प्रशासन से की है। अब सवाल ये उठता है कि आखिरकार साहिल क्यों चाहता है कि मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट हो.

दरअसल बड़ी बात ये है कि सौरभ लंदन में रहता था और यहां मेरठ में मुस्कान अक्सर साहिल के साथ रहती थी, लिहाज़ा दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन भी बनते थे, लेकिन यहां चौकाने वाली बात ये है कि जेल जाते ही मुस्कान और साहिल क्यों चाहते है प्रेग्नेंसी टेस्ट।

Exit mobile version