UP Weather Update : दो दिनों तक 30 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बढ़ेगी ठंड, जानें IMD का ताजा मौसम अपडेट

उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। पिछले कई दिनों से प्रदेश में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है, और अगले कुछ दिनों तक भी मौसम के साफ रहने की संभावना है।

Weather : उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। पिछले कई दिनों से प्रदेश में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है, और अगले कुछ दिनों तक भी मौसम के साफ रहने की संभावना है। हालांकि, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अयोध्या में न्यूनतम तापमान 8℃ दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है। साथ ही, अगले दो दिनों तक 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 10 दिसंबर तक मौसम साफ रहने के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

5-6 दिसंबर का पूर्वानुमान

सुबह के समय हल्की धुंध और छिछले कोहरे के आसार हैं। तेज हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहेगा।

7-8 दिसंबर का पूर्वानुमान

इन दिनों भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के वक्त हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है। घने कोहरे की संभावना नहीं जताई गई है।

9-10 दिसंबर का पूर्वानुमान

बताया जा रहा है, कि मौसम साफ रहेगा और हल्का कोहरा सुबह के समय छा सकता है।

प्रमुख शहरों का तापमान

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड हल्की बनी हुई है। सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, तेज हवाओं के कारण दिन में ठंडक बढ़ने की संभावना है।

Exit mobile version