Site icon News1India

Vastu tips : बार बार बीमार होना कौन जिम्मेदार ,बदलता मौसम या आपके घर का वास्तु

vastu remedies for health

vastu remedies for health : मौसम बदलते ही कई लोग बार बार बीमार पड़ने लगते हैं। कभी खांसी, कभी बुखार तो कभी दूसरी परेशानियां। अगर आप या आपके परिवार के सदस्य बार बार बीमार हो रहे हैं और दवाइयों से भी राहत नहीं मिल रही है, तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर का वास्तु आपकी सेहत और जिंदगी पर गहरा असर डालता है। लेकिन चिंता की बात नहीं, कुछ आसान वास्तु उपाय अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

घर का मुख्य दरवाजा साफ रखें

घर में नेगेटिव एनर्जी मुख्य दरवाजे से ही आती है। इसलिए ध्यान दें कि मेन गेट टूटा फूटा या गंदा न हो। साफ सफाई का पूरा ख्याल रखें और हर रोज मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक बनाएं। ऐसा करने से न सिर्फ नेगेटिव एनर्जी दूर होगी, बल्कि घर के सदस्यों की सेहत भी बेहतर रहेगी।

ब्रह्म स्थान को खाली और साफ रखें

घर का मध्य भाग, जिसे ब्रह्म स्थान कहते हैं, बहुत खास होता है। पुराने समय में लोग घर के बीच आंगन रखते थे, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती थी। आजकल ऐसा कम होता है, लेकिन आप अपने घर के इस हिस्से को साफ सुथरा और खाली जरूर रखें। यहां गंदगी रहने से बीमारियां और धन की समस्या हो सकती है।

मकड़ी के जाले तुरंत हटाएं

मकड़ी के जाले घर में नेगेटिव माहौल और तनाव पैदा करते हैं। कोनों, खिड़कियों और दरवाजों पर जाले न बनने दें। ये आपके स्वास्थ्य और मानसिक शांति पर बुरा असर डाल सकते हैं। जाले हटाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

बीम के नीचे सोने से बचें

अगर आप घर में किसी बीम के नीचे सोते हैं, तो इसे तुरंत बदल लें। बीम के नीचे सोने से सेहत, धन और वैवाहिक जीवन पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही, सोते समय अपना सिर दक्षिण दिशा की ओर रखें। यह आपकी सेहत और रिश्तों के लिए फायदेमंद रहेगा।

सुबह शाम कपूर जलाएं

कपूर जलाना घर के वास्तु दोष को खत्म करने का एक बेहतरीन उपाय है। रोज सुबह और शाम कपूर जलाकर उसे पूरे घर में घुमाएं। इसके साथ ही, ध्यान दें कि घर में सूरज की रोशनी और ताजी हवा जरूर आए। कांटेदार पौधे घर में लगाने से बचें क्योंकि ये नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां बताई गई बातें सिर्फ जानकारी के लिए है। News1India किसी भी जानकारी की पुष्टी नहीं करता है। इनको इस्तेमाल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Exit mobile version