Thursday, November 26, 2026 6:34 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Waqf bill: वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला ,किन धाराओं पर लगी रोक और क्या शर्तें की तय

Waqf bill: वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला ,किन धाराओं पर लगी रोक और क्या शर्तें की तय

सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई, लेकिन दो धाराओं पर रोक लगाकर कुछ शर्तें तय की हैं। कोर्ट ने कलेक्टर के अधिकारों पर भी रोक लगाई पर कानून लागू रहेगा

by SYED BUSHRA
15/09/2025
waqf amendment case supreme court decision news1india protecting citizens rights

Supreme Court Verdict on Waqf Amendment Act: सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि अधिनियम की पूरी वैधता पर कोई रोक नहीं लगेगी। इसका मतलब यह है कि कानून लागू रहेगा, लेकिन इसकी कुछ धाराओं पर रोक लगाई गई है और कोर्ट ने शर्तें तय की हैं ताकि उनका पालन हो। कोर्ट ने साफ कहा कि किसी कानून की संवैधानिकता पर तभी सवाल उठ सकता है जब मामला “रेयरेस्ट ऑफ द रेयर” यानी बहुत ही विशेष और गंभीर हो।

दो धाराओं पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने खास तौर पर दो धाराओं पर रोक लगाई। इनमें अनुच्छेद 374 से जुड़ा प्रावधान और राजस्व रिकॉर्ड से संबंधित धारा शामिल हैं। कोर्ट ने कहा कि बोर्ड में तीन से ज्यादा गैर-मुस्लिम सदस्य नहीं होने चाहिए और बोर्ड का CEO मुस्लिम होना चाहिए। साथ ही कलेक्टर को यह अधिकार नहीं दिया जा सकता कि वह व्यक्तिगत नागरिकों के अधिकारों पर फैसला करे। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना शक्तियों के पृथक्करण यानी सेपरेशन ऑफ पावर्स के सिद्धांत का उल्लंघन होगा।

कलेक्टर के अधिकारों पर भी रोक

कलेक्टर को दिए गए अधिकारों पर रोक लगाते हुए कोर्ट ने कहा कि जब तक ट्रिब्यूनल का फैसला नहीं आ जाता, तब तक किसी तीसरे पक्ष के अधिकार किसी पक्ष के खिलाफ नहीं बनाए जा सकते। इससे यह सुनिश्चित होगा कि नागरिकों के अधिकार सुरक्षित रहें और कानून का दुरुपयोग न हो।

RELATED NEWS

No Content Available

याचिका में उठाए गए थे कौन से मुद्दे

याचिकाकर्ताओं ने वक्फ कानून में तीन मुख्य मुद्दे उठाकर इसकी वैधता को चुनौती दी थी। उन्होंने स्टेट वक्फ बोर्ड और सेंट्रल वक्फ काउंसिल की संरचना पर सवाल उठाते हुए कहा कि बोर्ड में केवल मुसलमानों को ही शामिल किया जाना चाहिए। सुनवाई तीन दिनों तक चली और 22 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश सुरक्षित रख लिया। जस्टिस बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने अब यह फैसला दिया है।

सरकार का पक्ष और राष्ट्रपति की मंजूरी

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने यह संशोधन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद लागू किया था। सरकार का कहना है कि इससे वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता आएगी, जबकि याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि इससे धार्मिक आधार पर भेदभाव बढ़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल कानून पर रोक नहीं लगाई, लेकिन नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए कुछ अहम धाराओं पर रोक लगाकर संतुलन बनाने की कोशिश की है।

सुरक्षा से लेकर संविधान तक की बहस

यह मामला सिर्फ एक कानून का विवाद नहीं है, बल्कि यह संविधान, नागरिक अधिकारों और धार्मिक संस्थाओं के प्रबंधन से जुड़ा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी कानून को चुनौती देने के लिए गंभीर परिस्थितियां होनी चाहिए। ऐसे में इस फैसले से कानून लागू भी रहेगा और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा का प्रयास भी होगा।

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP Politics

UP Politics: सपा 2027 में सिर्फ जीतने वालों को देगी टिकट, इन नेताओं की उड़ सकती है कुर्सी!

Delhi Traffic Advisory

Delhi Traffic Advisory : त्योहारी सीज़न में दिल्ली के इस इलाके में लगेगा जाम! 18 दिन तक रहेगा असर, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Vicky Jain

अंकिता के पति विक्की जैन हैं हॉस्पिटल में एडमिट, बताया कैसे हुए थे हादसे का शिकार...

POPULAR POST

दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला! बुजुर्ग पिता के घर से 4 हफ्ते में बाहर होंगे बेटा-बहू, जानिए क्या है पूरा मामला

दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला! बुजुर्ग पिता के घर से 4 हफ्ते में बाहर होंगे बेटा-बहू, जानिए क्या है पूरा मामला

November 24, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
UP Weather

UP Weather: यूपी में फिर बढ़ेगी ठंड, 29 नवंबर तक गिरेगा पारा; कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

November 23, 2026
Wedding Season 2026

Wedding Season : दिल्ली-NCR में बरसेगा पैसा, क्या शादी ब्याह से होगा 6 लाख करोड़ का कारोबार?

November 20, 2026
UP Weather Update

UP Weather:यूपी में सर्दी के साथ बढ़ा प्रदूषण, सुबह धुंध और दिन में निकलेगी धूप; जानिए मौसम का कैसा रहेगा हाल

November 24, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026

LATEST

SBI News: कैश का कर ले जुगाड़, कल ठप रहेंगी SBI की सेवाएं, ऑनलाइन पेमेंट और ATM से कैश निकालना भी रुकेगा?

SBI News: कैश का कर ले जुगाड़, कल ठप रहेंगी SBI की सेवाएं, ऑनलाइन पेमेंट और ATM से कैश निकालना भी रुकेगा?

November 26, 2026
Ghaziabad News: करोड़ों की दौलत के लिए रिश्तों में जहर? पत्नी पर पति और परिवार को मारने की साजिश का आरोप

Ghaziabad News: करोड़ों की दौलत के लिए रिश्तों में जहर? पत्नी पर पति और परिवार को मारने की साजिश का आरोप

November 26, 2026
Lucknow Crime News: लखनऊ में एक किलो से ज्यादा सोने की लूट का खुलासा, पुलिसकर्मी ने ही बनाई थी पूरी साजिश

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक किलो से ज्यादा सोने की लूट का खुलासा, पुलिसकर्मी ने ही बनाई थी पूरी साजिश

November 26, 2026
December Holidays 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल और बैंक? यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देखें पूरी लिस्ट

December Holidays 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल और बैंक? यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देखें पूरी लिस्ट

November 26, 2026
Kartikeya Temple: भगवान कार्तिकेय के इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं और बच्चियां? जानिए क्या है सात जन्मों के श्राप की कहानी

Kartikeya Temple: भगवान कार्तिकेय के इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं और बच्चियां? जानिए क्या है सात जन्मों के श्राप की कहानी

November 26, 2026
Health tips: हाथ-पैरों में बार-बार होती है जकड़न ना करे नजरअंदाज ,इन 6 वजहों से हो सकती है परेशानी, जानिए बचाव के उपाय

Health tips: हाथ-पैरों में बार-बार होती है जकड़न ना करे नजरअंदाज ,इन 6 वजहों से हो सकती है परेशानी, जानिए बचाव के उपाय

November 26, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India