Weather Update : दिल्ली-NCR में मौसम बदलेगा करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

उत्तर भारत में पहाड़ों की ताजा बर्फबारी का असर साफ नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के.....

Weather Update : उत्तर भारत में पहाड़ों की ताजा बर्फबारी का असर साफ नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 और 9 दिसंबर को हिमालय में हल्की से मध्यम बर्फबारी और पंजाब-हरियाणा के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में आज (8 दिसंबर, 2024) कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। 9 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से उत्तर-पूर्वी भारत में शीतलहर का असर दिखाई दे सकता है। सबसे पहले राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 10 दिसंबर से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी तापमान गिरने के साथ शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है।

कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में रविवार सुबह ठंड महसूस की गई। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। हालांकि, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब श्रेणी में 276 पर बना रहा।

उत्तर भारत के कई इलाकों में बादल छाए रहे, और हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। सतही हवाएं सुबह के समय दक्षिण-पूर्व दिशा से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं।

कोहरे के संदर्भ में, सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन आने वाले दिनों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना कम है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि शाम और रात के दौरान हवा की गति घटकर 10 किमी प्रति घंटे से कम हो सकती है, और धुंध छाने के आसार हैं।

Exit mobile version