Site icon News1India

Republic Day Parade : कौन हैं वो 10000 ख़ास मेहमान ,जो बनेंगे इस बार गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा

Republic Day special guests and floats

Republic Day special guests and floats : इस की बार गणतंत्र दिवस (26 जनवरी)परेड को खास बनाने के लिए मोदी सरकार ने करीब 10,000 विशेष मेहमानों को बुलाया है। इनमें सरपंच, आपदा राहत कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, कारीगर, और सरकारी योजनाओं के लाभार्थी जैसे आम आदमी शामिल हैं। ये सभी लोग अलग अलग पृष्ठभूमियों से आते हैं और कृषि, पर्यावरण, स्वास्थ्य, और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन काम कर राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं।

 परेड में नजर आएंगे ये खास मेहमान

इस साल परेड में कुछ नए और खास मेहमान भी होंगे। इनमें पैरा एथलीट, अंतरराष्ट्रीय खेलों के विजेता, स्टार्ट अप चलाने वाले लोग, पेटेंट धारक, और स्कूल प्रतियोगिताओं के विजेता शामिल हैं। इनके साथ ही, कृषि सखी, उद्योग सखी जैसे सामुदायिक संसाधन व्यक्ति, बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले SHG सदस्य, हथकरघा और हस्तशिल्प कारीगर भी हिस्सा लेंगे।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मत्स्य संपदा योजना, और राष्ट्रीय गोकुल मिशन के लाभार्थी, अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाले लोग, और मन की बात कार्यक्रम के प्रतिभागी भी इस खास परेड में शामिल होंगे। पैरालंपिक दल और पूर्वोत्तर राज्यों के प्रतिनिधि भी अपनी मौजूदगी से परेड को और खास बनाएंगे।

दिल्ली घूमने का मिलेगा मौका

परेड में बुलाए गए मेहमानों में से कई पहली बार दिल्ली आएंगे। वे यहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और पीएम संग्रहालय जैसे ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा करेंगे। इसके अलावा, ये मेहमान वरिष्ठ मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे, जो उनके लिए एक खास अनुभव होगा।

राज्यों की झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र

इस बार गणतंत्र दिवस परेड में 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां देखने को मिलेंगी। इनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, दादर नगर हवेली और दमन व दीव, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। साथ ही, केंद्र सरकार के 11 मंत्रालयों और विभागों की झांकियां भी इस परेड का हिस्सा होंगी।

परेड का मकसद

इस पहल का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर काम कर रहे लोगों की मेहनत और योगदान को पहचान दिलाना है। परेड के बाद ये मेहमान देश की कल्चरल और ऐतिहासिक धरोहर का आनंद उठाएंगे। यह परेड न सिर्फ देश की विविधता को दिखाएगी, बल्कि आम लोगों को भी फख्र महसूस कराएगी यह खास मेहमान दिल्ली के ऐतिहासिक स्थल भी देखेंगे।

Exit mobile version