Site icon News1India

कौन होगा BJP का नया अध्यक्ष, इलेक्शन के लिए बनाई गई कमेटी

BJP President

BJP President : भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए एक चुनाव समिति का गठन किया है।​ यह समिति राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के चुनाव सम्पन्न कराने का कार्य करेगी। बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद डॉ. के. लक्ष्मण को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, सांसद नरेश बंसल, संबित पात्रा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद रेखा वर्मा को सह चुनाव अधिकारी के रूप में चुना गया है।

हालांकि वर्तमान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का (BJP President) कार्यकाल समाप्त हो चुका है, लेकिन भाजपा संसदीय बोर्ड ने उन्हें अगले अध्यक्ष की नियुक्ति तक इस पद पर बने रहने के लिए एक एक्सटेंशन दिया है। बीजेपी के संविधान के अनुसार, नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए एक विस्तृत प्रक्रिया अपनाई जाती है, जिसमें संगठन के चुनाव को पहले सम्पन्न कराना आवश्यक है।

​चुनाव प्रक्रिया सबसे पहले बूथ स्तर पर शुरू होती है, फिर मंडल और अंत में जिले के संगठन के चुनाव संपन्न कराए जाते हैं।​ चुनाव अधिकारी चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हैं। निर्धारित तिथियों पर बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर अध्यक्ष के चुनाव आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान जिले के अध्यक्ष के चुनाव के साथ-साथ राज्य परिषद के सदस्यों का भी चुनाव कराया जाता है। इसके बाद, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव किया जाता है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में SCO के लिए लॉकडाउन, एस.जयशंकर इस विशेष बैठक में शामिल होने पहुंचे

 

Exit mobile version