Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

वकीलों को क्यों ज़रूरी होता है काला कोट पहनना? जानिये क्या है इसके पीछे की कहानी

काले कोट को वकीलों का ड्रेस कोड 1665 में ब्रिटेन में अपनाया गया था, जो अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना गया। भारत में यह 1961 में अनिवार्य हो गया। गर्म मौसम में इसे बदलने की मांग के बावजूद, यह वकीलों की पहचान बन गया।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
December 11, 2024
in राष्ट्रीय
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Fact Check: दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में वकील कोर्ट रूम या चैंबर में काला कोट पहनते हैं। यह काला कोट न सिर्फ उनकी पहचान है, बल्कि एक तरह से उनके पेशे का प्रतीक भी बन चुका है। हालांकि, भारत जैसे गर्म देश में काले कोट की अनिवार्यता पर सवाल उठते रहे हैं। पर क्या आप जानते हैं कि काला कोट पहनने की परंपरा कब और कहां से शुरू हुई?

ब्रिटेन से हुई शुरुआत

काला कोट पहनने की परंपरा ब्रिटेन से शुरू हुई थी। 1637 में एक प्रस्ताव आया था कि वकीलों को आम जनता से अलग दिखने के लिए खास कपड़े पहनने चाहिए। लेकिन असल में 1665 में इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय के निधन पर कोर्ट में जजों और वकीलों को काले कपड़े पहनने का आदेश दिया गया। यहीं से यह परंपरा शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दूसरे देशों में भी फैल गई।

RELATED POSTS

UP News: सीएम योगी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर उठाया बड़ा कदम, लापरवाही पर सेवा समाप्त होगी

UP News: सीएम योगी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर उठाया बड़ा कदम, लापरवाही पर सेवा समाप्त होगी

September 26, 2023

UP News : सीएम योगी के इस आदेश पर अलर्ट मोड़ में आये अधिकारी, अब होली पर अराजकता फैलाने वालों की खैर नहीं

March 3, 2023

वकालत की शुरुआत और पोशाक का इतिहास

वकालत का इतिहास 1327 में एडवर्ड तृतीय के शासनकाल से शुरू होता है। उस समय जज अपने सिर पर बाल वाला विग पहनते थे, जबकि वकील चार प्रकार के होते थे – प्लीडर, बेंचर, और बैरिस्टर। वकील सुनहरे लाल कपड़े और भूरे रंग के गाउन पहनते थे। 1600 में इनकी पोशाक में बदलाव हुआ और 1637 में काउंसिल के लिए एक तय ड्रेस कोड लाने का प्रस्ताव रखा गया।

भारत में कब बना अनिवार्य?

भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान काला कोट पहनने की परंपरा शुरू हुई। हालांकि, स्वतंत्रता के बाद यह लंबे समय तक अनिवार्य नहीं था। 1961 में इसे वकीलों के लिए ड्रेस कोड के रूप में अनिवार्य किया गया।

काले कोट का महत्व

काला कोट अनुशासन और वकीलों की न्याय के प्रति उनकी निष्ठा का प्रतीक माना जाता है। यह वकीलों को आम जनता से अलग पहचान देता है। काले रंग को अधिकार, अनुशासन और न्याय का रंग माना जाता है। इस ड्रेस कोड को वकीलों की गरिमा और पेशेवर छवि बनाए रखने के लिए जरूरी समझा गया।

 

Tags: advocatelaw and order
Share197Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

UP News: सीएम योगी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर उठाया बड़ा कदम, लापरवाही पर सेवा समाप्त होगी

UP News: सीएम योगी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर उठाया बड़ा कदम, लापरवाही पर सेवा समाप्त होगी

by Juhi Tomer
September 26, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्य़मंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा निर्माण किया है। सीएम ने आदेश जारी...

UP News : सीएम योगी के इस आदेश पर अलर्ट मोड़ में आये अधिकारी, अब होली पर अराजकता फैलाने वालों की खैर नहीं

by Juhi Tomer
March 3, 2023

त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शरारती और अराजत तत्वों को कड़ी चेतावनी दी है। बता दें कि...

Next Post
अब आमने आई अतुल सुभाष की ये कहानी, तारीख-जज-बीवी और ‘वो’ के चलते इंजीनियर ने की खुदकुशी

अब आमने आई अतुल सुभाष की ये कहानी, तारीख-जज-बीवी और ‘वो’ के चलते इंजीनियर ने की खुदकुशी

Brajesh Pathak

यूपी डिप्टी CM के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, श्रावस्ती के CMO सस्पेंड, जानें पूरा मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version