Goa history : भारत का एक ऐसा राज्य जो अंग्रेजों का कभी नहीं बना गुलाम, अपने समुद्र तटो के लिए है मशहूर

गोआ भारत का एकमात्र ऐसा राज्य था जो अंग्रेजों का गुलाम नहीं बना। इसका कारण पुर्तगाली थे, जो 1498 में भारत आए और गोआ पर कब्जा कर लिया। 1961 तक गोआ पुर्तगालियों के अधीन रहा और फिर भारतीय सेना ने इसे आजाद कराया।

भारत का एक ऐसा राज्य जो अंग्रेजों का कभी नहीं बना गुलाम, अपने समुद्र तटो के लिए है मशहूर

Goa never became a British colony-भारत की सांस्कृतिक विरासत और परंपरा काफी समृद्ध रही है। यही वजह थी कि अंग्रेजों ने इसे लूटने और गुलाम बनाने का फैसला किया। उन्होंने लगभग 200 साल तक भारत पर राज किया और अपनी संस्कृति की गहरी छाप छोड़ी। लेकिन क्या आप जानते हैं, भारत का एक ऐसा राज्य भी है जिसे अंग्रेज कभी गुलाम नहीं बना पाए

अंग्रेजों का सपना रह गया गोआ पर राज करना

अंग्रेजों ने पूरे भारत को अपने अधीन कर लिया था, लेकिन गोआ ऐसा राज्य था जहां उनका कब्जा नहीं हो पाया। ये बात चौंकाने वाली है क्योंकि गोआ भी संपदा और खूबसूरती से भरपूर था। इसकी वजह पुर्तगाली थे, जो अंग्रेजों से पहले भारत आ चुके थे।

पुर्तगाली क्यों पहुंचे गोआ

पुर्तगाली साल 1498 में भारत पहुंचे थे। वास्को डी गामा ने भारत की खोज की थी और इसके बाद उन्होंने यहां व्यापार शुरू किया। अंग्रेज जब 1608 में भारत पहुंचे, तब तक पुर्तगाली भारत के कई हिस्सों में अपनी पकड़ बना चुके थे। गोआ अंग्रेजों का गुलाम बनने से इसलिए बचा रहा क्योंकि उस पर पहले से ही पुर्तगालियों का कब्जा था।

अंग्रेजों और पुर्तगालियों की टक्कर

अंग्रेजों और पुर्तगालियों के बीच गोआ को लेकर कई बार लड़ाई हुई, लेकिन अंग्रेज गोआ पर कब्जा नहीं कर सके। उन्होंने भारत के बाकी हिस्सों पर तो राज किया, लेकिन गोआ उनके अधीन नहीं आया।

गोआ 1961 तक गुलाम क्यों रहा

जब 1947 में भारत आजाद हुआ, तब भी गोआ पुर्तगालियों के अधीन था। बाकी देश अंग्रेजों के राज से मुक्त हो गया, लेकिन गोआ पर पुर्तगालियों का राज चलता रहा। 1961 में भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय चलाकर गोआ को आजाद करवाया।

गोआ की खूबसूरती और इतिहास

गोआ आज भी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। समुद्र तट, चर्च, और यहां का अनोखा सांस्कृतिक मेल इसे पर्यटकों की पसंदीदा जगह बनाता है।

Exit mobile version