Free Aadhaar Card Update: आधार कार्ड आज के समय में हमारी पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है। स्कूल या कॉलेज में एडमिशन हो, बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर कोई सरकारी योजना का लाभ लेना हो ,हर जगह आधार की जरूरत होती है। लेकिन अगर आपके आधार में नाम, पता या जन्मतिथि गलत है, तो कई बार काम अटक जाता है। इसलिए समय-समय पर आधार को अपडेट करवाना बहुत जरूरी होता है।
फ्री में आधार अपडेट करने की आखिरी तारीख
UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने जानकारी दी है कि लोग 14 जून 2025 तक बिना कोई शुल्क दिए अपने आधार में सुधार या अपडेट कर सकते हैं। इस तारीख के बाद अगर कोई भी बदलाव करना होगा, तो इसके लिए ₹50 से ₹100 तक फीस देनी पड़ेगी।
कैसे करें आधार फ्री में अपडेट?
अब आपको आधार अपडेट करवाने के लिए लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। UIDAI ने इसे इतना आसान बना दिया है कि आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से भी अपडेट कर सकते हैं।
ऑनलाइन फ्री अपडेट का तरीका:
सबसे पहले myAadhaar पोर्टल पर जाएं या MyAadhaar ऐप डाउनलोड करें।
अपनी मनचाही भाषा चुनें और आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें।
OTP आने पर उसे दर्ज करें और लॉगिन करें।
“Update Aadhaar” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
फिर “Document Update” पर जाएं।
अब आपको नाम, पता या जन्मतिथि में से जो भी बदलना है, वो चुनें।
अपडेट से जुड़ा डॉक्युमेंट अपलोड करें,जैसे पता बदलने के लिए नया एड्रेस प्रूफ।
किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है?
नाम बदलने के लिए: राशन कार्ड, पासपोर्ट या स्कूल का प्रमाण पत्र
पते के लिए: बिजली बिल, बैंक स्टेटमेंट, या किराए की रसीद
जन्मतिथि के लिए: जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल का दस्तावेज या पासपोर्ट
अपडेट के बाद आप चाहें तो अपना नई जानकारी वाला आधार पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखें
फ्री अपडेट केवल ऑनलाइन पोर्टल पर ही संभव है।
अगर आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर पहले नंबर अपडेट करवाएं।
अगर आपको कोई परेशानी आती है, तो UIDAI की हेल्पलाइन या नजदीकी आधार सेंटर से संपर्क करें।