Tuesday, January 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

पुरुष क्यों होते हैं महिलाओं से लंबे? वजह जीन या और कुछ जानिए इसका रहस्य

SHOX नामक जीन पुरुषों में अधिक सक्रिय होता है, जिससे उनकी औसत लंबाई महिलाओं की तुलना में अधिक होती है। यह जीन कद में अंतर का मुख्य कारण है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 29, 2025
in राष्ट्रीय
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Why Are Men Taller Than Women,अब वैज्ञानिकों ने ढूंढ ही निकाला कद के फर्क का बड़ा कारण आमतौर पर पुरुषों का कद महिलाओं से औसतन करीब 5 इंच ज्यादा होता है। ये अंतर लंबे समय से रहस्य बना हुआ था। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने एक नई रिसर्च में इस सवाल का एक बड़ा और दिलचस्प जवाब ढूंढ निकाला है। दरअसल, यह फर्क एक खास जीन की वजह से होता है, जो पुरुषों में ज्यादा सक्रिय होता है जबकि महिलाओं में कम।

SHOX नाम का जीन बना कद के अंतर की वजह

अमेरिका और ब्रिटेन के लगभग 1 लाख लोगों के जेनेटिक डेटा की गहराई से जांच करने पर वैज्ञानिकों ने पाया कि ‘SHOX’ नाम का एक जीन पुरुषों की ऊंचाई को प्रभावित करने में अहम भूमिका निभाता है। यह जीन X और Y दोनों क्रोमोसोम में मौजूद होता है, लेकिन पुरुषों में Y क्रोमोसोम की वजह से यह ज्यादा एक्टिव हो जाता है। वहीं महिलाओं में दो X क्रोमोसोम होते हैं, लेकिन इनमें से एक आमतौर पर निष्क्रिय रहता है, जिस कारण SHOX जीन पूरी तरह से अपना काम नहीं कर पाता।

RELATED POSTS

No Content Available

रिसर्च में और क्या सामने आया?

वैज्ञानिकों ने बताया कि SHOX जीन ही वह कारण है जो पुरुषों और महिलाओं के औसत कद के फर्क का लगभग एक चौथाई हिस्सा समझा सकता है। बाकी अंतर बाकी दूसरे जीनों और पुरुषों के शरीर में मौजूद हार्मोन्स की वजह से होता है। इस स्टडी को जेनेटिक्स एक्सपर्ट एरिक शाड्ट ने काफी अहम बताया और कहा कि यह रिसर्च शरीर की बनावट और जेनेटिक सिस्टम को समझने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

SHOX कैसे करता है काम?

SHOX जीन शरीर में हड्डियों की लंबाई और ग्रोथ को नियंत्रित करता है। चूंकि पुरुषों में Y क्रोमोसोम के जरिए यह जीन ज्यादा एक्टिव हो जाता है, इसलिए उनकी लंबाई बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है। वहीं महिलाओं में यह जीन उतना एक्टिव नहीं होता, इसलिए औसतन उनका कद थोड़ा छोटा रह जाता है।

इस रिसर्च से क्या फायदा होगा?

यह रिसर्च मेडिकल साइंस और जेनेटिक्स के क्षेत्र में नई संभावनाओं के दरवाज़े खोलती है। इससे यह समझने में मदद मिल सकती है कि कैसे कुछ बच्चों की ग्रोथ धीमी रह जाती है या किसी को ज्यादा लंबा होने से रोका जा सकता है। साथ ही यह ज्ञान भविष्य में ग्रोथ से जुड़ी बीमारियों के इलाज में भी मददगार साबित हो सकता है।

Tags: human geneticsscience research
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
New Cabin Bag Rules for Air Travel in India

हवाई यात्रियों के लिए ज़रूरी ख़बर! कौन सी घरेलू चीज़ों को केबिन बैग में ले जाने पर लगी रोक

एयरफोर्स चीफ ने क्यों बोला सलमान खान का डॉयलॉग, एक बार जो हमने कमिटमेंट कर लिया तो… के बाद कांपा PAK 

एयरफोर्स चीफ ने क्यों बोला सलमान खान का डॉयलॉग, एक बार जो हमने कमिटमेंट कर लिया तो... के बाद कांपा PAK 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version