Monday, November 16, 2026 10:37 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » मरा नहीं बल्कि अब भी जिंदा है रावण का ये भाई, जानिए कितने वर्ष हुई उम्र और कहां पर कर रहा तपस्या

मरा नहीं बल्कि अब भी जिंदा है रावण का ये भाई, जानिए कितने वर्ष हुई उम्र और कहां पर कर रहा तपस्या

हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं के अनुसार, माना जाता हैं कि आठ महान विभूतियां आज भी सशरीर जीवित हैं। इन्हीं चिंरजीवियों में से एक हैं रावण के भाई राक्षस राज विभीषण।

by Vinod
25/01/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सनातन धर्म की पौराणिक कथाओं के अनुसार माना जाता हैं कि आठ महान विभूतियां आज भी सशरीर जीवित हैं। मान्यता है कि ये विभूतियां अनंत काल तक धरती पर सशरीर रह कर धर्म की रक्षा और मानव मात्र की सेवा करती रहेंगी। इन्हीं चरजीवियों में से एक हैं रावण के भाई राक्षस राज विभीषण। बताया जाता है कि विभीषण भारत के कोटा स्थित मंदिर में आज भी आते हैं और यहां पर रूकने के बाद फिर से गुफाओं में तपस्या के लिए चले जाते हैं। कईबार स्थानीय लोगों को विभीषण ने दर्शन भी दिए हैं।

विभीषण भी अमर

पौराणिक मान्यता के अनुसार अश्वथामा, बलि, वेद व्यास, हनुमान जी, कृपाचार्य, भगवान परशुराम और मार्कण्डेय ऋषि के साथ- साथ राक्षस राज विभीषण भी चिंरजीवियों में शामिल हैं। उत्तर रामायण में प्रसंग आता है कि जब प्रभु श्री राम ने हनुमान जी को धरती लोक में भक्तों के संकट दूर करने और धर्म की रक्षा के लिए कलयुग के अंत तक धरती पर रहने को कहा था। हनुमान जी के साथ ही प्रभु श्रीराम के एक और अन्नय भक्त थे राक्षस राज विभीषण। जो की राक्षस कुल में पैदा होने के बाद भी नीति और सत्य के प्रति कर्तव्य निष्ठ रहे।

भगवान श्रीराम ने दिया था वरदान

रावध के वध के बाद भगवान श्रीराम ने विषीषण को लंका की बागडोर सौंपी थी। विभीषण ने अपने बड़े भाई रावण और सभी राक्षसों को अनीति के रास्ते पर चलने से मना किया था। लेकिन अपनी शक्ति के मद में चूर रावण उसकी एक नहीं सुनी और उसे घर से निकाल दिया। भगवान राम के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा और भक्ति के कारण प्रभु श्रीराम ने न केवल विभीषण को लंका का राज्य सौंपा, बल्कि अनंत काल तक धर्म की रक्षा का कर्तव्य भी दिया। प्रभु श्री राम के इसी वरदान के कारण विभिषण आज भी जीवित हैं और प्रातः स्मरणीय चिरंजीवीयों में शामिल हैं।

RELATED NEWS

Ramayana  Movie Record: रणबीर कपूर की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड,जानिए एक घंटे कितने ऑनलाइन बुक हुए टिकट

Ramayana Movie Record: रणबीर कपूर की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड,जानिए एक घंटे कितने ऑनलाइन बुक हुए टिकट

November 9, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026

कोटा में हैं विभीषण का मंदिर

कोटा जिले के कैथून कस्बे के नजदीक विश्व का एकमात्र विभीषण मंदिर स्थापित है। इस अत्यधिक प्राचीन मंदिर में लगातार पूजा के लिए श्रद्धालु भी आते हैं। रावण से युद्ध में भगवान राम की मदद करने के चलते ही विभीषण की पूजा-अर्चना की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान राम के राजतिलक त्रेतायुग के बाद ही यहां पर यह मंदिर स्थापित किया गया था। कैथून कस्बे में विभीषण मेला भी आयोजित किया जाता है जो होली उत्सव के दौरान आयोजित होता है।

ताकि मैं भी वहां के दर्शन कर लूं

कोटा से ठीक 15 किलोमीटर दूर स्थित कैथून कस्बे में यह मंदिर है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि लंका पर विजय के बाद भगवान राम का अयोध्या में राजतिलक हो रहा था और इसमें भाग लेने के लिए लंका नरेश विभीषण भी पहुंचे थे। यहां पर हनुमान जी और शंकर भगवान बात कर रहे थे कि वह यहां का आयोजन पूरा करने के बाद भारत के देव स्थानों का भ्रमण करेंगे। यह बात विभीषण ने सुनी तो उन्होंने कहा कि मैं आप दोनों को सभी देव स्थानों का भ्रमण कराउंगा ताकि मैं भी वहां के दर्शन कर लूं।

जिसके बाद उनकी यात्रा खत्म हो गई

भगवान शिव और हनुमान जी की सहमति मिलने के बाद विभीषण ने अपने कंधे पर एक कावड़ ले ली। इसमें एक तरफ भगवान शंकर और दूसरी तरफ हनुमान विराजित हो गए। इस पर भगवान शंकर ने विभीषण से शर्त रख दी कि जहां भी आपका पैर जमीन को छू लेगा। हम यात्रा को खत्म कर देंगे। इसके बाद विभीषण दोनों भगवान को लेकर भारत भ्रमण के लिए निकले। कुछ स्थानों के भ्रमण के बाद में विभीषण का पैर कैथून कस्बे में धरती पर पड़ गया जिसके बाद उनकी यात्रा खत्म हो गई।

50 साल पहले विभीषण मंदिर जाया करते थे

ऐसे में कावड़ का अगला सिरा करीब 4 कोस यानी 12 किलोमीटर आगे चारचौमा और दूसरा हिस्सा भी कोटा के रंगबाड़ी इलाके में था। यह भी करीब 12 किलोमीटर दूर है। ऐसे में रंगबाड़ी में भगवान हनुमान और चारचौमा में भगवान शंकर का मंदिर स्थापित हो गया। वहीं जहां पर विभीषण का पैर गिरा था, वहां पर विभीषण मंदिर का निर्माण करवा दिया गया। मंदिर ट्रस्ट के फाउंडर मेंबर दुर्गा शंकर पुरी का कहना है कि वह करीब 50 साल पहले विभीषण मंदिर जाया करते थे। आसपास घना जंगल हुआ करता था। तब वहां पर ज्यादा कुछ नहीं था।

एक मूर्ति और चबूतरा बना हुआ था

दुर्गा शंकर पुरी बताते हैं तब केवल एक मूर्ति और चबूतरा बना हुआ था जिस पर एक छतरी भी लगी हुई थी। इसके बाद वहां एक संत आकर रहने लगे और उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से अखंड रामायण पाठ का आयोजन शुरू कर दिया। इसके बाद मंदिर का विकास होता रहा। 1980 में उन्होंने विभीषण मेले का आयोजन शुरू किया। दुर्गा शंकर पुरी का मानना है कि वैसे तो विभीषण और हिरण्यकश्यप का पौराणिक कथाओं में जोड़ नहीं है, लेकिन होली के अवसर पर कैथून कस्बे में देव विमान निकाले जाते थे। यह विभीषण मंदिर के नजदीक स्थित कुंड पर जाते थे जिसमें केवल 20 से 25 लोग ही भाग लेते थे।

5000 साल प्राचीन मंदिर

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान राम का जन्म त्रेता युग में हुआ था। यह करीब 5000 साल पुरानी बात है। ऐसे में यह विभीषण मंदिर भी उनके राजा बनने के बाद ही स्थापित किए जाने का अनुमान है। स्थानीय लोगों का भी यह मानना है और यहां दर्शाए गए इतिहास में भी यही बताया गया है। हालांकि यह बोर्ड भी मंदिर ट्रस्ट के निर्देशन पर ही किसी व्यक्ति ने लगवाया है। मोहिनी बाई मानती हैं कि यह मंदिर चमत्कारी है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मांग जरूर पूरी होती है।

 

 

Related Posts

Ramayana  Movie Record: रणबीर कपूर की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड,जानिए एक घंटे कितने ऑनलाइन बुक हुए टिकट

Ramayana Movie Record: रणबीर कपूर की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड,जानिए एक घंटे कितने ऑनलाइन बुक हुए टिकट

November 9, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ किस दिन होगी रिलीज? ट्रेलर के बाद मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ किस दिन होगी रिलीज? ट्रेलर के बाद मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

August 6, 2026
केपी ओली बोले, नेपाल में हुआ था भगवान श्रीराम का जन्म, चीन के इशारे पर महादेव को भी बताया नेपाली

केपी ओली बोले, नेपाल में हुआ था भगवान श्रीराम का जन्म, चीन के इशारे पर महादेव को भी बताया नेपाली

July 14, 2025
कौन है वह 8 व्यक्ति, जिनकी आयु 20 से 28 लाख वर्ष के पार, सभी चिंरजीवी आज भी हमारे बीच में हैं मौजूद

कौन है वह 8 व्यक्ति, जिनकी आयु 20 से 28 लाख वर्ष के पार, सभी चिंरजीवी आज भी हमारे बीच में हैं मौजूद

January 27, 2025
41,000 वर्ष की आयु में रावण का हुआ था वध, जानिए तब भगवान श्रीराम की कितनी थी उम्र

41,000 वर्ष की आयु में रावण का हुआ था वध, जानिए तब भगवान श्रीराम की कितनी थी उम्र

January 14, 2025
आखिर कौन है ‘वो’ किसके कारण यहां सरहद पर बटे प्रभु राम, हकीकत जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

आखिर कौन है ‘वो’ किसके कारण यहां सरहद पर बटे प्रभु राम, हकीकत जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

December 2, 2024
Arun Govil

टीवी के राम Arun Govil ने इन वजहों के चलते कहा, सभी स्कूलों में पढ़ाई जानी चाहिए रामायण

February 6, 2024
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में हनुमान का किरदार निभाएगें Sunny Deol!

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में हनुमान का किरदार निभाएगें Sunny Deol!

October 11, 2023

PM मोदी की रावण से तुलना करने पर भड़की BJP, कहा- ये खड़गे के नहीं बल्कि सोनिया और राहुल के शब्द हैं

November 29, 2022
Next Post
offensive remarks on Hindu deities

Uttar Pradesh : किसने की सोशल मीडिया में देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी, मुरादाबाद में तनाव मुकदमा दर्ज जांच जारी

Uttar Pradesh Day celebration

Uttar Pradesh दिवस पर 'सीएम युवा' योजना लॉन्च वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था, गरीबी मुक्त प्रदेश का लक्ष्य

Donald Trump

Donald Trump on Muslims: अमेरिका ने जारी किया ये फरमान, अगर हैं मुसलमान तो बिल्कुल ना करें ये काम... वरना

POPULAR POST

IND vs NZ : बारिश ने छीना भारत से इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने का इंतजार अब भी बरकरार

IND vs NZ : बारिश ने छीना भारत से इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने का इंतजार अब भी बरकरार

November 9, 2026
Space Record : परम शून्य के करीब पहुंचा इंसान, विज्ञान के नियम हुए फेल, क्या क्वांटम फिजिक्स के रहस्य खुलेगा

Space Record : परम शून्य के करीब पहुंचा इंसान, विज्ञान के नियम हुए फेल, क्या क्वांटम फिजिक्स के रहस्य खुलेगा

November 11, 2026
DJ Noise : बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच एक माह की बच्ची की मौत, विसर्जन जुलूस में मचा हड़कंप

DJ Noise : बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच एक माह की बच्ची की मौत, विसर्जन जुलूस में मचा हड़कंप

November 13, 2026
IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप ने मंगेतर समरीन कौर की तारीफ में कही खास बात

IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप ने मंगेतर समरीन कौर की तारीफ में कही खास बात

November 15, 2026
Chhath Special : मनोज तिवारी ने टीवी शो के सेट पर मनाया छठ, पत्नी सुरभि ने बताई त्योहार से जुड़ी खास यादें

Chhath Special : मनोज तिवारी ने टीवी शो के सेट पर मनाया छठ, पत्नी सुरभि ने बताई त्योहार से जुड़ी खास यादें

November 14, 2026
Haldwani Chhath Puja 2026: हल्द्वानी में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, 13 नवंबर से शुरू होंगे चार दिवसीय कार्यक्रम

Haldwani Chhath Puja 2026: हल्द्वानी में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, 13 नवंबर से शुरू होंगे चार दिवसीय कार्यक्रम

November 11, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India