Reasons for betrayal in marriage : भारतीय समाज में यह कैसा बदलाव हो रहा है सात जन्मों का रिश्ता निभाने की कसम खाकर कैसे पत्नी दे रही है अपने पतियों को धोखाहाल में घटी घटनाएं
हाल फिलहाल में अभी बहुत सारी घटनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हुए इसमें पत्नी किसी और पुरुष के साथ थी और उसके पति ने उसको पकड़ा हाल की एक घटना में पत्नी कार में अपनी प्रेमी के साथ थी और कार बोनट पर चढ़े उसके पति को कई किलोमीटर तक घसीटा गया एक अन्य घटना, इसमें पत्नी अपने प्रेमी के साथ बिस्तर में थी इसका वीडियो वायरल हुआ था यह घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है ऐसा क्यों हो रहा है। लेकिन सभी महिलाएं ऐसी नहीं होती है समाज में आज भी वह पत्नी मौजूद है जो अपने पति को यमराज से छीन लेती है
पति पत्नी का रिश्ता और उसकी बुनियाद
पति पत्नी का रिश्ता भरोसे, प्यार और सम्मान पर टिका होता है। लेकिन जब इनमें से एक भी चीज़ कम हो जाए, तो रिश्ते में खटास आने लगती है। कभी कभी तो दोनों के बीच किसी तीसरे इंसान की एंट्री भी हो जाती है। आजकल शादी के बाद पार्टनर को धोखा देना काफी आम हो गया है। इसमें न सिर्फ पुरुष, बल्कि महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों महिलाएं अपने पतियों को धोखा देती हैं।
प्यार और सम्मान की कमी
औरतों की दुनिया बहुत छोटी होती है। वो अपनी जिंदगी अपने पति, बच्चों और परिवार के इर्द गिर्द बुनती हैं। इसके बदले में उन्हें सिर्फ प्यार और सम्मान चाहिए। लेकिन जब पति से यह नहीं मिलता, तो उनका दिल इस रिश्ते से उचटने लगता है। ऐसे में जहां भी थोड़ा सा प्यार और इज्जत मिलती है, वे उसकी ओर खिंच जाती हैं। इस कारण से कई बार वो धोखा दे बैठती हैं।
शारीरिक जरूरतें पूरी न होना
पति पत्नी का रिश्ता सिर्फ भावनात्मक ही नहीं, शारीरिक जुड़ाव पर भी आधारित होता है। जब पति पत्नी के बीच की नज़दीकियां कम होने लगती हैं या किसी कारण से उनकी शारीरिक जरूरतें पूरी नहीं होतीं, तो रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं। ऐसी स्थिति में महिलाएं अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए किसी और की ओर आकर्षित हो सकती हैं।
समय की कमी
हर रिश्ते को समय देना जरूरी होता है। जब पति अपने काम या अन्य वजहों से अपनी पत्नी को समय नहीं देता, तो पत्नी अकेला महसूस करने लगती है। ऐसे में जिन पुरुषों से उन्हें अटेंशन मिलती है, उनकी तरफ उनका झुकाव बढ़ सकता है।
लड़ाई झगड़े का बढ़ना
रोज रोज की बेवजह लड़ाइयां किसी भी रिश्ते को कमजोर कर देती हैं। जब पत्नी अपनी बात खुलकर पति से कह नहीं पाती या पति हर बात में रोक टोक करता है, तो पत्नी का दिल रिश्ते से हटने लगता है। ऐसी स्थिति में वो बाहर सहारा ढूंढने लगती है।
आर्थिक परेशानियां
जब पति अपनी पत्नी की जरूरतें पूरी नहीं कर पाता और उन्हें हर छोटी बड़ी चीज़ के लिए तरसना पड़ता है, तो कभी कभी महिलाएं आर्थिक स्थिरता के लिए किसी और का सहारा लेने लगती हैं। हालांकि, यह हर महिला पर लागू नहीं होता।