रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अब एक और पत्नी ने बिजली का करंट देकर पति को मार डाला, फिर बेवफा बीवी ने देवर के साथ मनाई सुहागरात

नई दिल्ली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां देवर के प्यार में पागल पत्नी ने अपने पति की करंट के जरिए हत्या कर दी।

by Vinod
जुलाई 20, 2025
in Latest News, TOP NEWS, क्राइम, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मुस्कान, इंदौर के राजा की रानी के बाद एक और बेवफा बीवी ने प्यार के कारण अपने हा सुहाग उजाड़ डाला। ये कातिल पत्नी दिल्ली के उत्तम नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। यहां वह अपने पति के साथ रहती थी। शादी के बाद कुछ सालों के बाद उसका दिल अपने देवर पर आ गया। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। लव स्टोरी को सक्सेसफुल बनाने के लिए भाभी ने देवर के साथ मिलकर पति के मर्डर का प्लान बनाया। पत्नी ने पति के खाने में पहले नींद की काफी मात्रा में गोलियां मिला दीं। बाद में जब वह बेसुध हो गया तब देवर के साथ मिलकर करंट के झटके दे उसे मौत की गहरी नींद सुला दी। लोगों को हत्या का पता न चले, इसके लिए हत्या को दुर्घटना का रूप देते हुए इसे करंट लगने से मौत बताया।

दिल्ली के उत्तम नगर थानाक्षेत्र स्थित ओम विहार फेस-1 में करण अपनी पत्नी सुष्मिता देव और 6 साल के बेटे के साथ रहते थे। करण एक निजी कंपनी में जॉब करते थे। करण की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। पिछले दो वर्ष से करण अपने माता पिता से अलग पुराने घर के पास ही रह रहे थे। पुराने घर में करण के पिता कृष्ण देव, मां नीरू देव और छोटा भाई कुणाल रहते हैं। करण का चचेरा भाई राहुल भी पास में ही रहता था। राहुल अक्सर करण के घर आता था। करण की पत्नी सुष्मिता और राहुल के बीच दोस्ती हो गई, जो बाद में प्यार में बदल गई। सुष्मिता हरहाल में राहुल के साथ शादी करना चाह रही थी। इसी के चलते उसने अपने देवर राहुल के साथ पति की हत्या का प्लान बनाया। पत्नी ने पति को नींद की गोलियां खिलाई फिर बिजली के करंट से उसकी बेहरमी से हत्या कर दी। पति की मौत को पत्नी ने एक हादसा बताया। लेकिन एक चैट ने इनकी साजिश से पर्दा उठा दिया।

RELATED NEWS

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

नवम्बर 29, 2025
भतीजे के इश्क में पागल पत्नी ने कुछ ऐसे किया पति का कत्ल, बच्ची के चलते खुला राज और पकड़ी गई बुलंदशहर की ‘मुस्कान’

भतीजे के इश्क में पागल पत्नी ने कुछ ऐसे किया पति का कत्ल, बच्ची के चलते खुला राज और पकड़ी गई बुलंदशहर की ‘मुस्कान’

सितम्बर 11, 2025

करण के भाई कुणाल ने मीडिया को बताया कि रविवार को सुष्मिता सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुराने घर आई और सभी को बताया कि करण उठ नहीं रहे हैं। उन्हें कुछ हो गया है। काफी उठाने की कोशिश के बाद भी वे कोई हरकत नहीं कर रहे हैं। सुष्मिता द्वारा बताए जाने पर सभी घरवाले करण के घर पहुंचे। वहां सभी ने देखा कि करण बेड पर अचेत पड़े हैं। हमने तत्कान करण को नजदीक स्थित अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर्स ने करण को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के करण को मृत घोषित करने तक किसी को किसी पर कोई संदेह नहीं था। संदेह तब होना शुरू हुआ, जब अस्पताल में डॉक्टर्स ने इस मौत को अप्राकृतिक पाया। उन्होंने सवाल उठाया कि करण की अंगुली व छाती में सेलोटेप के निशान हैं, वह कैसे लगे। करण के मुंह से झाग भी निकल रहा था, वह कैसे आया। डॉक्टर्स को करण की मौत में संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई शुरू की।

करण के भाई कुणाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम नहीं हो, इसे लेकर सबसे अधिक जोर सुष्मिता व राहुल का था। राहुल कहता था कि वह अपने प्यारे भाई के शव पर एक भी चीरा नहीं लगने देगा। उसका साथ सुष्मिता भी देती रही। अंत में शव का पोस्टमार्टम किया गया। कुणाल ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर लाया गया, तब घर में मची चीख पुकार के बीच राहुल ने अपना मोबाइल फोन अपने किसी जानकार को दे दिया ताकि वह एम्बुलेंस से शव को निकालकर घर के सामने जरुरी धार्मिक कर्म के लिए रख सके। राहुल के जानने वाला ने यह सोचते हुए कि यह फोन कुणाल के पास सुरक्षित रहेगा, उसे दे दिया। कुणाल बताते हैं कि मोबाइल का लॉक खुला था। तब तक उनका कोई शक किसी पर नहीं था। सहसा उनकी नजर सुष्मिता के नंबर पर पड़ी। उन्होंने चैट पढ़ना शुरु किया, तब उनके पैरों तले जमीन खिसकनी शुरू हुई। चैट से साफ साफ जाहिर था कि मामला हत्या का है।

कुणाल बताते हैं कि चैट में सुष्मिता व राहुल के बीच जो बातें हुई हैं, उसमें इस पूरी घटना का सिलसिलेबार ब्यौरा मौजूद है। पूरी योजना के तहत सुष्मिता ने पहले दही में नींद की कुछ गोलियां दीं। लेकिन बात नहीं बनीं। यह बात सुष्मिता ने राहुल को बताई। तब तय हुआ कि खाने में नींद की गोलियां दी जाएंगी। तब करीब 15 गोलियां दी गईं। तब भी बात जब नहीं बनीं तब बिजली के झटके देने का फैसला इन्होंने किया। झटके कैसे देना है, इसे लेकर राहुल सुष्मिता को बताता रहा कि कैसे हाथ बांधना है। सेलोटेप लगाना है। बातों ही बातों में इन्होंने यह भी तय कर लिया कि लोग जब पूछेंगे तब क्या कहना है। एक समय ऐसा भी आया जब सुष्मिता को लगा कि करण नहीं मरेगा, तब उसने उसे वीडियो कॉल कर करण की हालत दिखाई। इधर राहुल समय समय पर गली के चक्कर लगाता रहा। बीच-बीच में तय किया गया कि बिजली के झटके देने से पहले कुछ देर तक इंतजार किया जाए। क्या पता करण की मौत हो जाए, लेकिन जब सुष्मिता ने पाया कि करण की सांसें चल रही हैं, तब करण को बिजली का झटका दिया गया।

सुष्मिता अपने पति करण की जान लेने के बाद उसके बगल में कुछ देर बैठी रही फिर सो गई। छह साल का बेटा अपनी दादी के यहां था तो सुष्मिता का काम और आसान हो गया। यह खुलासा पुलिस पूछताछ में उसने किया है। पुलिस ने सुष्मिता ने बताया कि वह राहुल से प्यार करती थी। राहुल के साथ शादी करना चाह रही थी। करवाचौथ के दिन पति के साथ विवाद हुआ। पति ने मुझे पीटा। तभी मैंने ठान लिया था कि अब पति को रास्ते से हटाकर ही दम लूंगी। पति की हत्या के बाद मैंने देवर राहुल के साथ सुहागरात भी बनाई। पति की डेडबॉडी के पास ही मैं और राहुल सोए। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुष्मिता और राहुल देव पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाकी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। प्रेम प्रसंग की वजह से इन लोगों ने करण की हत्या की। मामले की छानबीन जारी है।

Tags: love affair between brother-in-law and sister-in-lawNew Delhiwife killed husband
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

भतीजे के इश्क में पागल पत्नी ने कुछ ऐसे किया पति का कत्ल, बच्ची के चलते खुला राज और पकड़ी गई बुलंदशहर की ‘मुस्कान’

भतीजे के इश्क में पागल पत्नी ने कुछ ऐसे किया पति का कत्ल, बच्ची के चलते खुला राज और पकड़ी गई बुलंदशहर की ‘मुस्कान’

by Vinod
सितम्बर 11, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।...

Kanpur में पत्नी के हाथों मारा गया पति, 311 दिन बाद कब्र से बाहर आई लाश तब खुला बेवफा बीवी की love story  का राज

Kanpur में पत्नी के हाथों मारा गया पति, 311 दिन बाद कब्र से बाहर आई लाश तब खुला बेवफा बीवी की love story  का राज

by Vinod
सितम्बर 11, 2025

कानपुर। कहते हैं कि इस दुनिया में पति-पत्नी रिश्ते को सबसे पवित्र और भरोसे का रिश्ता माना जाता है। भारत...

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

by Vinod
अगस्त 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने 11 अगस्त...

कौन है ‘छपरी बॉय’ जिसने लक्ष्मी को बना दिया नीले ड्रम वाली मुस्कान, नहीं आया तरस और बच्चों सामने ऐसे तोड़ी पति की गर्दन

कौन है ‘छपरी बॉय’ जिसने लक्ष्मी को बना दिया नीले ड्रम वाली मुस्कान, नहीं आया तरस और बच्चों सामने ऐसे तोड़ी पति की गर्दन

by Vinod
अगस्त 20, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के खुटार थानाक्षेत्र के नवदिया गांव निवासी हंसराम की उसकी बीवी अपने...

Next Post
Gold Rate Today

सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल! देखें 20 जुलाई 2025 को आपके शहर का ताजा रेट

Weather Today

Weather Today : गाजियाबाद में मौसम का बदला मिजाज! कहीं तेज धूप, कहीं बरसात, जानें कैसा रहेगा आज के मौसम का हाल...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist